Pradosh Vrat 2025 November: सोम प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, होगा कल्याण
सोम प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है, जो इस बार 17 नवंबर 2025 को पड़ रहा है। इस दिन (Offer These Special Items To Shivalinga On Som Pradosh) शिव-पार्वती की पूजा करने और शिवलिंग पर कुछ खास चीजें चढ़ाने से सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए उन विशेष वस्तुओं के बारे में जानते हैं।

Pradosh Vrat 2025 November: सोम प्रदोष व्रत पूजा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है, जिसे प्रदोष व्रत कहा जाता है। सोमवार को पड़ने की वजह से इसे सोम प्रदोष व्रत कहते हैं। इस साल नवंबर महीने का सोम प्रदोष व्रत 17 नवंबर 2025 दिन सोमवार यानी आज के दिन पड़ रहा है। ऐसा माना जाता है कि प्रदोष काल भगवान शिव और माता पार्वती विधिपूर्वक पूजा करने से उनकी कृपा मिलती है। इसके साथ ही इस दिन (Pradosh Vrat 2025 November) शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से भक्त के सभी कष्ट दूर होते हैं, मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, तो आइए उन खास चीजों के बारे में जानते हैं।
सोम प्रदोष पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये विशेष वस्तुएं (Offer These Special Items To Shivalinga On Som Pradosh)

गंगाजल या शुद्ध जल
सोम प्रदोष के दिन सबसे पहले शिवलिंग पर गंगाजल या शुद्ध जल से अभिषेक करें। जलाभिषेक के दौरान 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करते रहें। ऐसा करने से मन शांत होता है और सभी दुख दूर होते हैं।
बिल्व पत्र
भगवान शिव को बिल्व पत्र बहुत प्रिय है। ऐसे में सोम प्रदोष के दिन शिवलिंग पर तीन पत्तों वाला बिल्व पत्र जरूर चढ़ाएं। बिल्व पत्र चढ़ाते समय शिव जी का ध्यान करें। इस उपाय को करने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
अक्षत
सोम प्रदोष के दिन सफेद चावल शिवलिंग पर अर्पित करने से धन और अन्न की कभी कमी नहीं होती है। ध्यान रहे कि चावल टूटे हुए नहीं होने चाहिए, क्योंकि खंडित चावल पूजा में अशुभ माने जाते हैं।
शहद या गन्ना रस
सोम प्रदोष पर शिवलिंग का अभिषेक शहद या गन्ने के रस से करने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और रोगों से मुक्ति मिलती है।
शमी पत्र
अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है या लगातार कामों में रुकावट आ रही है, तो सोम प्रदोष के दिन शिवलिंग पर शमी के पत्ते अवश्य चढ़ाएं। ऐसा करने से शनि देव और भगवान शिव दोनों की कृपा मिलती है।
यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2025 November: सोम प्रदोष व्रत की शाम ऐसे करें देवी पार्वती की पूजा, वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां
यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2025 November: आज है सोम प्रदोष व्रत, जानें पूजा की विधि और क्या करें दान?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।