Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shani Amavasya 2025: शनि अमावस्या के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, पितृ दोष होगा दूर

    वैदिक पंचांग के अनुसार हर माह के कृष्ण पक्ष की आखिरी तिथि पर अमावस्या (Shani Amavasya 2025) मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और पितरों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार शनि अमावस्या के दिन दीपक के उपाय करने से पितृ दोष दूर होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं किन जगहों पर जलाएं दीपक।

    By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Tue, 19 Aug 2025 11:48 AM (IST)
    Hero Image
    Shani Amavasya 2025: कैसे करें पितृ दोष को दूर

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद अमावस्या 23 अगस्त (Bhadrapada Amavasya 2025) को मनाई जाएगी। इस दिन शनिवार पड़ रहा है, तो इसे शनि अमावस्या कहा जाएगा। ऐसे में इस दिन पितरों के संग शनि देव की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप शनि अमावस्या (Shani Amavasya 2025) के दिन पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शनि अमावस्या के दिन कुछ जगहों पर दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और पितृ दोष दूर होता है।

    शनि अमावस्या 2025 डेट और टाइम (Shani Amavasya 2025 Shubh Muhurat)

    भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत- 22 अगस्त को दिन में 11 बजकर 55 मिनट पर

    भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि का समापन- 23 अगस्त को दिन में 11 बजकर 35 मिनट पर

    पितृ होंगे प्रसन्न

    शनि अमावस्या के दिन सुबह स्नान करने के बाद पितरों की तस्वीर के सामने दीपक जलाएं और उन्हें भोग अर्पित करें। जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त परिवार के सदस्यों को प्राप्त होती है।

    पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल के पेड़ में पितरों का वास माना जाता है। ऐसे में शनि अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और पेड़ की परिक्रमा लगाएं। इस उपाय को करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है और आर्थिक तंगी दूर होती है। धन में वृद्धि होती है।

    घर में होगा सकारात्मक ऊर्जा का आगमन

    शनि अमावस्‍या के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि रोजाना दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता और घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। परिवार के सदस्यों के बीच सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना फलदायी माना जाता है। इस उपाय को करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

    इन बातों का रखें ध्यान

    • शनि अमावस्‍या के दिन किसी से वाद-विवाद न करें।
    • घर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
    • पितरों और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें।
    • किसी के बारे में गलत न सोचें।

    यह भी पढ़ें: Bhadrapada Amavasya 2025 Date: भाद्रपद अमावस्या कब है? एक क्लिक में जानें डेट, स्नान-दान मुहूर्त और नियम

    यह भी पढ़ें: Bhadrapada Amavasya 2025: 22 या 23 अगस्त कब है भाद्रपद माह की अमावस्या? नोट करें डेट, टाइम और नियम

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।