Shardiya Navratri 2023 Day 8th: मां महागौरी की पूजा में शामिल करें ये भोग, इस आरती से मिलेगी मां की कृपा
Shardiya Navratri 2023 Day 8th नवरात्र का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित है। इस दिन मां महागौरी की विशेष पूजा का विधान है। अगर आप जगदम्बा को प्रसन्न करने की अभिलाषा रखते हैं तो मां की विधि अनुसार पूजा करें। साथ ही मां को उनका प्रिय पुष्प और भोग अवश्य चढ़ाएं।
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shardiya Navratri 2023 Day 8th: नवरात्र का समय बेहद ही पावन माना गया है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। नवरात्र का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित है। इस दिन मां महागौरी की विशेष पूजा का विधान है। अगर आप जगदम्बा को प्रसन्न करने की अभिलाषा रखते हैं, तो मां की विधि अनुसार पूजा करें। साथ ही मां को उनका प्रिय पुष्प और भोग अवश्य चढ़ाएं। अंत में पूजा का समापन कपूर और लौंग की आरती से करें।
मां महागौरी का प्रिय भोग और पुष्प
मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी को मोगरे का फूल अति प्रिय है। ऐसे में साधक को इस दिन मां के चरणों में इस फूल को अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही मां को नारियल की बर्फी और लड्डू अवश्य चढ़ाएं। क्योंकि मां का प्रिय भोग नारियल माना गया है।
यह भी पढ़ें : Shardiya Navratri Day 8th Maa Mahagauri 2023: इस विधि से करें मां महागौरी की पूजा, जानें खास मंत्र और महत्व
'महागौरी आरती'
''जय महागौरी जगत की माया ।
जय उमा भवानी जय महामाया ॥
हरिद्वार कनखल के पासा ।
महागौरी तेरा वहा निवास ॥
चंदेर्काली और ममता अम्बे
जय शक्ति जय जय मां जगदम्बे ॥
भीमा देवी विमला माता
कोशकी देवी जग विखियाता ॥
हिमाचल के घर गोरी रूप तेरा
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा ॥
सती 'सत' हवं कुंड मै था जलाया
उसी धुएं ने रूप काली बनाया ॥
बना धर्म सिंह जो सवारी मै आया
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया ॥
तभी मां ने महागौरी नाम पाया
शरण आने वाले का संकट मिटाया ॥
शनिवार को तेरी पूजा जो करता
माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता ॥
'चमन' बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो
महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो'' ॥
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।