Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weekly Vrat Tyohar 09 to 15 September 2024: राधा अष्टमी से लेकर परिवर्तिनी एकादशी तक, जानें सभी त्योहार की डेट

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 04:57 PM (IST)

    सनातन धर्म में भादप्रद माह में कई महत्वपूर्ण त्योहार (Weekly Vrat Tyohar 09 to 15 September 2024) बेहद उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। इनमें स्कंद षष्ठी राधा अष्टमी महालक्ष्मी व्रत और परिवर्तिनी एकादशी पर्व पड़ रहे हैं। ऐसे में आइए सप्ताह की शुरुआत होने से पहले जान लेते हैं कि 09 से 15 सितंबर तक कौन-कौन से त्योहार मनाए जाएंगे।

    Hero Image
    Weekly Vrat Tyohar: पढ़ें साप्ताहिक व्रत-त्योहार की सूची

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Vrat Tyohar 09 September to 15 September 2024: सनातन धर्म में भाद्रपद माह को धार्मिक दृष्टि से खास महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में कई अहम व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, जिनका विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, 09 से 15 सितंबर तक स्कंद षष्ठी, राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत और परिवर्तिनी एकादशी (Parivartini Ekadashi 2024) समेत कई पर्व मनाए जाएंगे। चलिए इस लेख में जानते हैं इस सप्ताह में पड़ने वाले सभी पर्व की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।    

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    स्कंद षष्ठी 2024 शुभ मुहूर्त

    भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि की शुरुआत 08 सितंबर को रात 07 बजकर 58 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 09 सितंबर को रात 09 बजकर 53 मिनट पर होगा। ऐसे में स्कंद षष्ठी का पर्व 09 सितंबर को मनाया जाएगा।  

    राधा अष्टमी 2024 शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी (Radha Ashtami 2024 Puja Time) तिथि 10 सितंबर को रात 11 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी और 11 सितंबर को रात 11 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में सूर्योदय से तिथि की गणना की जाती है। अतः 11 सितंबर को राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2024 Date) मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Anant Chaturdashi 2024: 16 या 17 सितंबर, कब मनाई जाएगी अनंत चतुर्दशी? इस एक काम से दूर होंगे सभी कष्ट

    महालक्ष्मी व्रत 2024 डेट और शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 10 सितंबर (Mahalakshmi Vrat 2024 Shubh Muhurat) को रात में 11 बजकर 11 मिनट से शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 11 सितंबर को रात में 11 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में महालक्ष्मी व्रत का शुभारंभ 11 सितंबर से होगा। वहीं, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 24 सितंबर को पड़ रही है। इस दिन व्रत का समापन होगा।

    कब है ज्येष्ठ गौरी विसर्जन

    पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह में 12 सितंबर को गौरी पूजा का समापन होगा। इस दिन गौरी मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है।  

    परिवर्तिनी एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी (Parivartini Ekadashi Shubh Muhurat) तिथि शनिवार 13 सितंबर को रात 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन रविवार 14 सितंबर को रात 08 बजकर 41 मिनट पर होगा। ऐसे में 14 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी व्रत किया जाएगा।

    वामन जयंती 2024 शुभ मुहूर्त

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु के वामन अवतरण दिवस के रूप में वामन जयंती मनाई जाती है।  इस वर्ष वामन जयंती 15 सितंबर को है।  इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक है।

    यह भी पढ़ें: Mahalakshmi Vrat 2024: कब से शुरू हो रहा है महालक्ष्मी व्रत? नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।   

    comedy show banner
    comedy show banner