Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weekly Vrat Tyohar 07 To 13 July 2025: कब से शुरू होगा सावन? जानें इस सप्ताह के व्रत और त्योहार

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 12:25 PM (IST)

    सनातन धर्म में सावन के महीने को महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। इस माह में शिव मंदिरों में बेहद खास रोनक देखने को मिलती है। साथ ही बिगड़े काम पूरे होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि जुलाई के दूसरे सप्ताह में कौन-से व्रत और पर्व मनाए जाएंगे?

    Hero Image
    Weekly Vrat Tyohar July 2025 List: साप्ताहिक व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। सनातन धर्म में सावन को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस माह में महादेव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक के जीवन में आ रहे सभी संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। वहीं, अब नया सप्ताह शुरू होने वाला है। ऐसे में आइए से जानते हैं कि इस सप्ताह में पड़ने व्रत-त्योहारों (Weekly Vrat Tyohar 2025) की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवशयनी एकादशी 2025 व्रत पारण टाइम (Devshayani Ekadashi 2025 Vrat Paran Timing)

    07 जुलाई को देवशयनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। इस दिन व्रत पारण करने का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 29 मिनट से लेकर 08 बजकर 16 मिनट तक है। व्रत का पारण करने के बाद विशेष चीजों का दान जरूर करना चाहिए। इससे साधक को व्रत का पूर्ण फल मिलता है।

    प्रदोष व्रत 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2025 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, 08 जुलाई को भौम प्रदोष व्रत किया जाएगा।

    आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत- 07 जुलाई को देर रात 11 बजकर 10 मिनट पर

    आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का समापन-  09 जुलाई को त्रयोदशी तिथि देर रात 12 बजकर 38 मिनट पर

    पूजा करने का शुभ मुहूर्त-  शाम 07 बजकर 23 मिनट से लेकर 09 बजकर 24 मिनट तक

    यह भी पढ़ें: Sawan 2025: जुलाई में इस तारीख से आरंभ होगा भगवान शिव का प्रिय मास सावन, कितने सोमवारी व्रत होंगे?

    आषाढ़ पूर्णिमा 2025 शुभ मुहूर्त (Ashadha Purnima 2025 Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा मनाई जाएगी।

    आषाढ़ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत- 10 जुलाई को देर रात 01 बजकर 36 मिनट पर

    आषाढ़ पूर्णिमा तिथि का समापन- 11 जुलाई को देर रात 02 बजकर 06 मिनट पर

    सावन 2025 डेट और टाइम (Sawan 2025 Date and Time)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है और समापन  9 अगस्त को होगा।  

    यह भी पढ़ें: Sawan 2025 Date: 10 या 11 जुलाई, कब से शुरू होगा सावन का महीना? जानें सोमवार व्रत की डेट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner
    comedy show banner