Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: इन जगहों पर भूलकर भी न रखें पैसे, अपनाएं वास्तु नियम और कोसों दूर भगाएं आर्थिक तंगी

    Updated: Tue, 06 Jan 2026 05:53 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में हर दिशा का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि गलत दिशा में पैसे रखने से व्यक्ति को जीवन में धन से जुड़ी समस् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    क्या है तिजोरी रखने की सही दिशा? (Image Source: AI-Generated)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप जीवन में लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसकी वजह गलत दिशा में पैसे रखना हो सकता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में कुछ जगहों पर पैसे रखने से धन की कमी हो सकती है और वास्तु दोष लग सकता है। अगर आपकी भी हमेशा तिजोरी खाली रहती है, तो आइए आपको बताते हैं कि पैसे (Vastu Tips for money) रखने की सही दिशा कौन-सी है।

    vastu tips  (59)

    (Image Source: AI-Generated)

    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी को टॉयलेट के सामने या पास और उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस गलती को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए तिजोरी को रखने से पहले वास्तु शास्त्र के नियम के बारे जरूर जान लें।
    • इसके अलावा पैसों को अंधेरी या गंदी जगह पर रखने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस नियम का पालन न करने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है और तिजोरी में धन नहीं रुकेगा।
    • एक बात का विशेष ध्यान रखें कि तिजोरी को कभी खाली न रखें। इसमें कीमती चीजें जरूर रखें। ऐसा माना जाता है कि तिजोरी खाली रहने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है, जिसकी वजह से आर्थिक तंगी हो सकती है।

    क्या है पैसे रखने की सही दिशा?

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पैसे रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा को शुभ माना जाता है। इसके अलावा उत्तर दिशा में भी रख सकते हैं। इस दिशा को कुबेर देव की मानी जाती है। इस नियम का पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

    तिजोरी के पास न रखें ये चीजें

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी के पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके पास झाड़ू, जूते-चप्पल या टूटी-फूटी चीजों को रखने से तिजोरी खाली हो सकती है।

    इस बात का रखें ध्यान

    तिजोरी में पैसों को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर रखना चाहिए। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन की प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।

    यह भी पढ़ें- कैलेंडर की सही दिशा बदल सकती है आपकी लाइफ, जानें वास्तु शास्त्र के ये 5 अचूक नियम

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर खरीदने की एक्साइटमेंट में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी चूक? जानें वास्तु नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।