Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Apple ने जारी किया बड़ा अपडेट: Liquid Glass डिजाइन में नया ऑप्शन, जानें और क्या-क्या मिला नया

    Updated: Tue, 04 Nov 2025 12:03 PM (IST)

    एप्पल ने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 26.1 अपडेट जारी किया है, जिसमें लिक्विड ग्लास डिजाइन में नया विकल्प दिया गया है। अब यूजर्स इंटरफेस की ट्रांसपेरेंसी को कंट्रोल कर सकते हैं। एप्पल म्यूजिक में मिनीप्लेयर स्वाइप जेस्चर और एयरपॉड्स में लाइव ट्रांसलेशन के लिए नई भाषाएं जोड़ी गई हैं। फिटनेस ऐप और फेसटाइम कॉल की ऑडियो क्वालिटी में भी सुधार किया गया है।

    Hero Image

    Apple ने जारी किया बड़ा अपडेट: Liquid Glass डिजाइन में नया ऑप्शन, जानें और क्या-क्या मिला नया 


    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी iPhone इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए कंपनी ने एक और बड़ा अपडेट लेकर आई है। जी हां, कंपनी ने iOS 26.1 का अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस नए अपडेट में इंटरफेस और यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाया गया है। iOS 26 के साथ एप्पल ने पहली बार Liquid Glass डिजाइन पेश किया जो काफी यूजर्स को पसंद आया, लेकिन कुछ लोगों ने इसकी ज्यादा ट्रांसपेरेंसी को लेकर शिकायतें की थीं। अब Apple ने iOS 26.1 में इसका एक समाधान पेश करते हुए यूजर्स को इंटरफेस की लुक पर ज्यादा कंट्रोल देने के लिए एक नया ऑप्शन दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए ऑप्शन पर सबसे ज्यादा फोकस

    दरअसल इस अपडेट का सबसे ज्यादा फोकस Liquid Glass सेटिंग पर है, जिसमें दो विज़ुअल स्टाइल्स Clear और Tinted को ऐड किया गया है। Clear ऑप्शन में वही ट्रांसपेरेंट लुक बरकरार रहेगा जो iOS 26 में दिया गया था, जबकि Tinted ऑप्शन एक हल्की फ्रॉस्टेड लेयर ऐड कर देता है जिससे बैकग्राउंड थोड़ा कम ट्रांसपेरेंट हो जाता है। इसका फायदा ये है कि यूजर्स को टेक्स्ट और आइकॉन अब पहले से ज्यादा क्लियर और पढ़ने में आसान नजर आते हैं।

    नए अपडेट में और क्या नया?

    iOS 26.1 सिर्फ इंटरफेस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई ऐप्स और फीचर्स को भी बेहतर किया गया है। Apple Music ऐप में अब नया MiniPlayer Swipe Gesture ऐड किया गया है, जिससे यूजर्स बिना ऐप को पूरी तरह ओपन किए अगले या पिछले गाने पर स्विच कर सकते हैं। जबकि AirPods के Live Translation फीचर को अब और लैंग्वेज Chinese, Japanese, Korean और Italian का भी सपोर्ट मिल गया है।

    Fitness ऐप और FaceTime कॉल्स होंगी बेहतर

    फिटनेस का खास ध्यान रखने वालों के लिए भी ये एक यूजफुल अपडेट होने वाला है। अब Fitness ऐप में वर्कआउट्स को मैन्युअली लॉग किया जा सकता है, जिससे यूजर्स अपने एक्सरसाइज के रिकॉर्ड को और एक्यूरेट रख सकते हैं। इसके अलावा, FaceTime कॉल्स की ऑडियो क्वालिटी अब खराब नेटवर्क कनेक्शन में भी बेहतर हो गई है। अगर आप भी अपने iPhone में iOS 26.1 का अपडेट डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए Settings > General > Software Update में जाकर इसे इंस्टॉल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Free में कैसे लें ChatGPT Go का सब्सक्रिप्शन? बेहद आसान है तरीका