Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब मिनटों में मिलेंगे Asus के लैपटॉप्स, इन 7 शहरों में शुरू हुई क्विक डिलीवरी सर्विस

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 09:00 AM (IST)

    Asus ने Swiggy Instamart के साथ पार्टनरशिप कर कुछ चुनिंदा लैपटॉप्स की क्विक डिलीवरी शुरू कर दी है। Vivobook 15 Go 15 और TUF Gaming F16 अब बेंगलुरु दिल्ली NCR मुंबई हैदराबाद चेन्नई पुणे और कोलकाता में मिनटों में मिल सकेंगे। ये सर्विस जल्द ही और शहरों में शुरू की जा सकती है। इन लैपटॉप्स की शुरुआती कीमत 33 हजार रुपये है।

    Hero Image
    Asus ने Swiggy Instamart के साथ साझेदारी की है।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Asus ने मंगलवार को घोषणा की है कि अब उसके कुछ लैपटॉप्स भारत में Swiggy Instamart के जरिए क्विक डिलीवरी पर मिलेंगे। Swiggy Instamart एक क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म है जो ग्रॉसरी, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी चीजें कुछ ही मिनटों में डिलीवर करता है। ताइवानी कंपनी Asus ने बताया कि Vivobook 15 और TUF Gaming F16 जैसे सेलेक्ट लैपटॉप मॉडल्स अब Instamart पर उपलब्ध होंगे। शुरुआत में ये सुविधा देश के कुछ चुनिंदा शहरों में ही मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    7 शहरों में Instamart पर उपलब्ध हैं Asus लैपटॉप्स

    Swiggy Instamart यूजर्स अब Asus के कुछ लैपटॉप्स को अपने शहर में ऑर्डर कर सकेंगे। इन डिवाइसेज की शुरुआती कीमत 33,990 रुपये से शुरू होती है और इनमें Vivobook 15, Vivobook Go 15, और TUF Gaming F16 शामिल हैं । ये सुविधा अभी बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे और कोलकाता जैसे 7 शहरों में शुरू की गई है।

    Asus Vivobook Go 15 में 15.6-इंच डिस्प्ले मिलता है और इसका वजन है 1.63 किलो। ये लैपटॉप मिक्स्ड ब्लैक कलर में आता है और इसमें AMD Ryzen 3 7320U प्रोसेसर, 8GB RAM, और 512GB SSD स्टोरेज दी गई है। वहीं Asus Vivobook 15 में भी 15.6-इंच डिस्प्ले है, लेकिन इसमें 13th Gen Intel Core i5-1334U प्रोसेसर मिलता है और इसका वजन थोड़ा ज्यादा, 1.7 किलो है।

    दूसरी ओर, Asus TUF Gaming F16 एक हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग लैपटॉप है जिसमें Intel Core 5 चिप, और NVIDIA RTX 3050A GPU (4GB VRAM) दिया गया है। इसमें 16GB DDR4 RAM और 512GB PCIe 4.0 NVMe M.2 SSD स्टोरेज दी गई है। इसकी स्क्रीन 16-इंच की है और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें RGB बैकलिट चिकलट कीबोर्ड है जिसमें एक डेडिकेटेड Copilot key भी दी गई है। लैपटॉप में 56Wh बैटरी मिलती है और ये Windows 11 Home पर चलता है। इसका कलर ऑप्शन है मेका ग्रे है।

    इस साल की शुरुआत में, Asus ने कीबोर्ड, माउस और चार्जर जैसे अपने एक्सेसरीज की डोरस्टेप डिलीवरी के लिए स्विगी इंस्टामार्ट के साथ साझेदारी की थी। ये प्लेटफॉर्म OnePlus, Oppo, Motorola, Apple, Vivo, Boat और Realme जैसे दूसरे ब्रांड्स के इलेक्ट्रॉनिक्स भी डिलीवर करता है।

    यह भी पढ़ें: Flipkart Sale: स्मार्टफोन्स से लेकर TV, फ्रिज और वॉशिंग मशीन तक... यहां देखें बेस्ट डील्स

    comedy show banner
    comedy show banner