Google Search 2025: इस साल मिले इन 7 अपडेट ने गूगल सर्च को बनाया एडवांस इंटेलिजेंस टूल
Google Search अब केवल सूचना देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक इंटेलिजेंस टूल बन गया है। एआई के आने के बाद, इसमें कई बदलाव हुए हैं। गूगल ने हाल ही में ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google Search अब एक इंटेलिजेंस टूल बन गया है। इसका काम सिर्फ इन्फॉर्मेशन तक सीमित नहीं रहा है। अब यह यूजर्स को दुनिया को समझाने और कैसे काम किया जाना चाहिए, इसके बारे में भी बताता है। गूगल सर्च में यह बदलाव एआई के बाद शुरू हुआ है, जिससे इसे लंबे, जटिल सवालों और मल्टीमॉडल सर्च के तौर पर डेवलप करने में मदद मिली है। गूगल सर्च को एडवांस बनाने के लिए इस बार 7 अपडेट रोल आउट किए गए। यहां हम आपको इन अपडेट्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Google Search को 2025 में मिले 7 अपडेट्स
Gemini 3 में AI Mode: अमेरिका के अलावा भारत पहला देश है जहां गूगल ने अपने सबसे एडवांस एआई पावर्ड सर्च एक्सपीरियंस AI Mode फीचर को रिलीज किया है। यह टूल 8 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है, जो लर्निंग कंपेयर, राइटिंग में यूजर्स की मदद करता है। Gemini 3 के साथ यह और भी एडवांस रीजनिंग, मल्टीमॉडल अंडरस्टेंडिंग सपोर्ट करने लगा है।
Nano Banana Pro: Google ने अपना नए इमेज जनरेशन और एडिटिंग मॉडल Nano Banana Pro को भी लॉन्च किया है। यह टूल सर्च नॉलेज को यूजर्स को विजुअल आइडिया में अपडेट करता है।

Virtual Apparel Try On: पर्सनल शॉपिंग एक्सपीरियंस को Virtual Apparel Try On टूल ने नेक्स्ट लेवल पर पहुंचाया है। इस टूल की मदद से यूजर्स ऑनलाइन प्रोडक्ट लिस्टिंग को अपनी फोटो की मदद से ट्राई कर सकते हैं।

Lens in AI Mode: यह टूल सिर्फ ऑब्जेक्ट को पहनाने के बजाय पूरे सीन और चीजों के बीच के रिश्तों को एनालाइज करने में मदद करता है।
Circle to Search in AI Mode: इस टूल की मदद से यूजर्स स्क्रीन पर सर्कल कर किसी के बारे में भी सर्च कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एप स्विच करने की जरूरत नहीं होगी।
Search Live in AI Mode: यह टूल कैमरे का इस्तेमाल करके रियल-टाइम इंटरैक्टिव मदद देता है। यह इंग्लिश और हिंदी में उपलब्ध है।
Flight Deals: गूगल सर्च नेचुरल-लैंग्वेज रिक्वेस्ट को समझता है। इससे यूजर्स आसानी से ट्रैवल प्लान कर सकते हैं। यह डेस्टिनेशन, आइटनरी से लेकर फ्लाइट खोजने में मदद करता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।