IRCTC अकाउंट को आधार से कैसे करें लिंक? नहीं कर पाएंगे तत्काल टिकट बुक; 1 जुलाई से लागू होगा नया नियम
Indian Railway भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग नियमों में बदलाव किया है जो 1 जुलाई से लागू होंगे। अब केवल आधार से जुड़े IRCTC अकाउंट वाले यूजर्स ही ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे। 15 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग से पहले आधार आधारित OTP प्रमाणीकरण भी अनिवार्य होगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग पॉलिसी में बदलाव किए हैं। नए नियम 1 जुलाई से लागू होंगे। नई गाइडलाइन्स के मुताबिक, ऑनलाइन तत्काल टिकट सिर्फ वे यूजर्स बुक कर पाएंगे, जिनका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होगा। रेलवे के इस कदम को तत्काल टिकट बुकिंग में पारदर्शिता को बढाने के रूप में देखा जा रहा है। आधार लिंक आईआरसीटीसी अकाउंट के साथ-साथ 15 जुलाई से तत्काल टिकट बुक करने से आधार बेस्ट OTP ऑथेंटिकेशन भी जरूरी होगा।
अगर आप भी भारतीय रेलवे से लगातार यात्रा करते हैं तो हम आपको IRCTC अकाउंट के आधार से लिंक करने के बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी दे रहे हैं।
Aadhaar से कैसे लिंक करें IRCTC अकाउंट
1 जुलाई 2025 से IRCTC अकाउंट से वही यूजर्स तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका अकाउंट आधार से लिंक होगा। यहां हम आपको आईआरसीटीसी अकाउंट के आधार से लिंक करने की जानकारी दे रहे हैं।
- स्टेप 1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल IRCTC वेबसाइट में लॉगिन करना है।
- स्टेप 2. यहां आपको My Account ऑप्शन में क्लिक करना है और Authenticate User को सिलेक्ट करना है।
- स्टेप 3. अब अगले पेज पर आपको अगले आधार नंबर या Virtual ID डालकर 'Verify Details' ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- स्टेप 4. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को सब्मिट करना है।
इस तरह आपका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक हो जाएगा।
IRCTC अकाउंट में आधार वेरीफाई पैसेंजर कैसे ऐड करें?
तत्काल टिकट बुकिंग को फास्ट बनाने के लिए आईआरसीटीसी यूजर्स को प्री-एड पैसेंजर लिस्ट तैयार करने की सुविधा भी देता है। यूजर्स इनका आधार वेरीफाई कर सकते हैं। यहां हम इसका भी तरीका शेयर कर रहे हैं।
- स्टेप 1. सबसे पहले आपको IRCTC अकाउंट में लॉगिन करना है।
- स्टेप 2. अब आपको My Profile में Master List ऑप्शन में जाना है।
- स्टेप 3. अब आपको आधार कार्ड से पैसेंजर का नाम, डेट ऑफ बर्थ और जेंडर जैसी जानकारी भरनी हैं।
- स्टेप 4. आईडी प्रूफ के तौर पर Aadhaar Card सलेक्ट कर आधार नंबर डालकर सब्मिट करना है।
- स्टेप 5. इसके बाद आपको आधार वेरिफिकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
एक बार वेरीफाई हो जाने पर तत्काल टिकट में पैसेंजर डिटेल आपको बार-बार नहीं भरनी होंगी। अगर आप भारतीय सेल से यात्रा करते रहते हैं तो हमारी आपको सलाह रहेगी कि समय-समय पर मास्टर लिस्ट को अपडेट करते रहें।
भारतीय रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर 1 जुलाई से लागू हो रहे नए नियमों के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें: Tatkal Ticket Rules 2025: 1 जुलाई से लागू होगा OTP वाला प्रोसेस, तत्काल टिकट के लिए नए नियम जारी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।