Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब भाषा की दीवार खत्म! इंस्टाग्राम रील्स में आए ये नए फीचर्स

    Updated: Fri, 16 Jan 2026 05:40 PM (IST)

    इंस्टाग्राम भारतीय क्रिएटर्स के लिए अपनी भाषा और इलाके से कहीं ज्यादा बड़े ऑडियंस तक पहुंचना आसान बना रहा है। मुंबई में हुए 'हाउस ऑफ इंस्टाग्राम' इवें ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Instagram ने रील्स के लिए नए फीचर्स पेश किए हैं। 

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Instagram रील्स के लिए अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पावर्ड वॉयस ट्रांसलेशन और लिप-सिंकिंग फीचर को और भाषाओं में एक्सपांड कर रहा है। शुक्रवार को ये घोषणा करते हुए, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने कहा कि वह अब मौजूदा चार भाषाओं के अलावा पांच और भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट शुरू कर रहा है। ये इंडिया फोकस्ड एक्सपांशन काफी दिलचस्प है, क्योंकि ये दिखाता है कि मेटा के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म इस मार्केट को महत्वपूर्ण मानता है और फीचर्स को जल्दी रोलआउट करने में प्राथमिकता देता है। Instagram ने सबसे पहले नवंबर 2025 में इन पांच भाषाओं की घोषणा की थी, लेकिन अब उसने इन्हें क्रिएटर्स और यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है।

    Instagram लाया भारत पर फोकस वाला रील्स अपडेट

    एक प्रेस नोट में, Instagram ने दो नए इंडिया-सेंट्रिक अपडेट पेश किए, जिनकी घोषणा मुंबई में 'हाउस ऑफ Instagram' इवेंट में की गई थी। पहला है रील्स में और भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट और दूसरा है कैप्शन और इन-वीडियो टेक्स्ट के लिए इंडियन लैंग्वेज फॉन्ट के लिए सपोर्ट। कंपनी ने कहा कि ये अपडेट 'न केवल मेटा के लिए भारत के महत्व को रेखांकित करते हैं, बल्कि क्रिएटर्स के लिए नए ऑडियंस तक पहुंचने की संभावनाओं को भी बढ़ाते हैं।'

    Instagram अब बंगाली, कन्नड़, मराठी, तमिल और तेलुगु भाषाओं के लिए सपोर्ट शुरू कर रहा है। ये AI-पावर्ड ट्रांसलेशन हैं, जहां क्रिएटर्स मेटा AI का इस्तेमाल करके अपने रील्स को लिप सिंकिंग के साथ डब कर पाएंगे। एक बार ऑन होने के बाद, ऑडियंस को रील की लैंग्वेज को सपोर्टेड लैंग्वेज में से किसी एक में बदलने का ऑप्शन दिखेगा। खास बात ये है कि इन लैंग्वेज की घोषणा सबसे पहले नवंबर में की गई थी और ये अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश और पुर्तगाली के मौजूदा सपोर्ट के साथ एड होंगी।

    कंपनी ने बताया कि, ट्रांसलेट होने के बावजूद, वीडियो रोबोटिक नहीं लगेंगे और इसके बजाय, मेटा AI क्रिएटर की आवाज की साउंड और टोन को बनाए रखेगा ताकि वे उनकी तरह लगें। यहां तक कि आवाज की पिच और इमोशन भी ट्रांसलेटेड भाषा में ट्रांसफर हो जाएंगे। इसके अलावा, लिप सिंक के साथ, AI ऑडियो को स्पीकर के मुंह की हरकतों से भी मैच कर सकता है ताकि वीडियो ज्यादा इमर्सिव लगे।

    इसके अलावा भारतीय क्रिएटर्स को एडिट्स एप पर नए इंडियन फॉन्ट के साथ भी सशक्त बनाया जा रहा है। इससे वे असमिया, बंगाली, हिंदी और मराठी जैसी भाषाओं में देवनागरी और बंगाली-असमिया स्क्रिप्ट में वीडियो में टेक्स्ट या कैप्शन जोड़ पाएंगे। ये अपडेट आने वाले दिनों में Android एप पर रोलआउट किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Nothing भारत में खोलने जा रहा अपना पहला स्टोर, होगा दुनिया का दूसरा