Oppo के इन स्मार्टफोन को 5 साल तक मिलेगा अपडेट, कंपनी ने पॉलिसी में किया बदलाव
ओप्पो ने अपनी सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी में बदलाव करते हुए कुछ स्मार्टफोन्स के लिए 5 एंड्रॉयड अपडेट देने का एलान किया है। Find X9, Find X9 Pro, Find X8, Find X8 Pro और Find X8 Ultra को अब 5 एंड्रॉयड अपडेट मिलेंगे। इन फोन को 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे। ओप्पो ने हाल ही में ColorOS 16 भी पेश किया है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने अपनी सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी में बदलाव किए हैं। कंपनी ने एलान किया है कि उसके कुछ स्मार्टफोन को अब पहले से ज्यादा सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे। ओप्पो के कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन को अब 5 मेजर एंड्रॉयड अपडेट मिलेंगे। Oppo Find X8 स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुआ था। यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन था, जिसे 5 एंड्रॉयड अपडेट मिलने थे। ओप्पो इस पॉलिसी को अब दूसरे स्मार्टफोन के लिए लागू कर सकती है। यहां हम आपको ओप्पो के इन स्मार्टफोन की लिस्ट शेयर कर रहे हैं, जिन्हें 5 सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे।
इन स्मार्टफोन को मिलेंगे 5 एंड्रॉयड अपडेट
- Oppo Find X9
- Oppo Find X9 Pro
- Oppo Find X8
- Oppo Find X8 Pro
- Oppo Find X8 Ultra
ओप्पो ने कन्फर्म किया है कि ऊपर बताए स्मार्टफोन को 5 एंड्रॉयड अपडेट मिलेंगे। इसके साथ ही इन फोन को छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे। कंपनी ने Find X8 और X8 Pro स्मार्टफोन को पिछले साल Android 15 के साथ मार्केट में उतारा था। इस साल कंपनी ने एंड्रॉयड 16 के साथ Find X9 सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज के Find X9 सीरीज के स्मार्टफोन को Android 21 तक और Find X8 सीरीज को Android 20 तक का अपडेट ऑफर किया जाएगा।
कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro स्मार्टफोन को भी 5 एंड्रॉयड अपडेट ऑफर किए जाएंगे। हालांकि, ओप्पो ने फिलहाल इसे लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। अगर ऐसा होता है तो ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन को भी 5 एंड्रॉयड अपडेट मिलेंगे।
Oppo अपनी लेटेस्ट अपडेट पॉलिसी के साथ उन एंड्रॉयड स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल हो गया है, जो 5 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट ऑफर करता है। वनप्लस, रियलमी और वीवो जैसे स्मार्टफोन ब्रांड 4 ओएस अपडेट ऑफर करते हैं। वहीं, सैमसंग और गूगल जैसी कंपनियां 7 अपडेट दे रही हैं। ओप्पो ने कुछ दिनों पहले एंड्रॉयड 16 पर आधारित सॉफ्टवेयर ColorOS 16 पेश किया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।