200MP कैमरा और 7,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Pro, Find X9 भी पेश
Oppo ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Find X9 Pro और Find X9 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। ये दोनों फोन 3nm MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट से लैस हैं और Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर चलते हैं। Find X9 Pro में 7,500mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Find X9 में 7,025mAh की। दोनों फोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च किए जाएंगे।

Oppo Find X9 Pro और Find X9 को ग्लोबली लॉन्च किया गया।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo Find X9 Pro और Find X9 को मंगलवार को बार्सिलोना में आयोजित एक हार्डवेयर लॉन्च इवेंट के दौरान ग्लोबली लॉन्च किया गया। ये फोन 16 अक्टूबर को चीन में भी पेश किए गए थे, जिनकी स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक जैसे हैं। दोनों हैंडसेट्स में 3nm MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, 16GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। ये फोन्स ColorOS 16 पर चलते हैं जो Android 16 बेस्ड है। Find X9 Pro में 7,500mAh की बैटरी दी गई है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 7,025mAh की। Oppo Find X9 सीरीज भारत में आने वाले हफ्तों में लॉन्च की जाएगी।
Oppo Find X9 Series की कीमत और उपलब्धता
Oppo Find X9 Pro की कीमत EUR 1,299 (लगभग 1,34,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलती है। वहीं, Oppo Find X9 की कीमत EUR 999 (लगभग 1,03,000 रुपये) है, जिसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है।
Oppo Find X9 Pro को सिल्क व्हाइट और टाइटेनियम चारकोल कलर में पेश किया गया है, जबकि Oppo Find X9 को Sपेस ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे और वेलवेट रेड ऑप्शन्स में उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों ही फोन्स को कंपनी की ऑनलाइन स्टोर के जरिए ग्लोबली बेचा जाएगा।
Oppo Find X9 Pro स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Oppo Find X9 Pro एक डुअल-सिम फोन है जो Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। कंपनी ने इसमें 5 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 3,600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 450ppi पिक्सल डेंसिटी दी गई है।
स्क्रीन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन, 100% DCI-P3 कलर गैमट, 2,160Hz PWM डिमिंग, DC डिमिंग, डॉल्बी विजन, एचडीआर10+, एचडीआर विविड और स्प्लैश टच सपोर्ट भी मौजूद है। Find X9 Pro को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, यानी ये डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट है। साथ ही इसे SGS ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिला है।

कंपनी के मुताबिक, डिस्प्ले को TUV Rheinland Intelligent Eye Care 5.0 सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। इसमें पावर देने के लिए फ्लैगशिप 3nm MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है, जिसे 16GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन में X-एक्सिस हैप्टिक मोटर और एडवांस्ड वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिसका कुल डीसिपेशन एरिया 36,344.4mm² है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो, Oppo Find X9 Pro में हैसलब्लैड-ट्यून्ड ट्रिपल-रियर कैमरा यूनिट है। इसमें 1/1.28-इंच सेंसर, 23 मिमी फोकल लेंथ और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50-मेगापिक्सल (f/1.5) सोनी LYT-828 प्राइमरी कैमरा है। इसमें 15 मिमी फोकल लेंथ वाला 50-मेगापिक्सल (f/2.0) सैमसंग ISOCELL 5KJN5 अल्ट्रावाइड कैमरा और 70 मिमी फोकल लेंथ और OIS वाला 200-मेगापिक्सल (f/2.1) टेलीफोटो कैमरा भी है। आगे की तरफ, इसमें 50-मेगापिक्सल (f/2.0) सैमसंग 5KJN5 सेल्फी कैमरा है।
इस फोन में 7,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है जो 80W SuperVOOC वायर्ड और 50W AirVOOC वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग कैपेसिटी भी है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में ब्लूटूथ 6.0, वाई-फाई 7, ओप्पो आरएफ चिप के साथ AI लिंकबूस्ट, USB 3.2 जेनरेशन 1 टाइप-C, GPS, GLONASS, QZSS और गैलीलियो सपोर्ट है। इसमें चार-माइक्रोफोन सेटअप भी है। सेफ्टी के लिए, इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसका डाइमेंशन 161.26×76.46×8.25 मिमी और वज़न लगभग 224 ग्राम है।
Oppo Find X9 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Oppo Find X9 भी एक डुअल-सिम फोन है। इसमें वही चिपसेट, ऑपरेटिंग सिस्टम, आईपी रेटिंग, ड्रॉप प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन और कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं। हालांकि, इसमें छोटा 6.59-इंच 1,256x2,760 पिक्सल AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पिक्सल डेनसिटी 460 ppi और आस्पेक्ट रेशियो 19.8:9 है। स्क्रीन के दूसरे फीचर्स भी Oppo Find X9 Pro जैसे ही हैं। इसमें प्रो मॉडल जैसा ही VC कूलिंग सॉल्यूशन है, लेकिन स्टैंडर्ड मॉडल का डिसिपेशन एरिया 32,052.5 वर्ग मिमी छोटा है।
फोटो और वीडियो के लिए, Oppo Find X9 में OIS के साथ 50-मेगापिक्सल (f/1.6) Sony LYT-808 वाइड कैमरा, 50-मेगापिक्सल (f/2.0) अल्ट्रावाइड कैमरा और OIS के साथ 50-मेगापिक्सल (f/2.6) Sony LYT-600 टेलीफोटो कैमरा है। इसमें 32-मेगापिक्सल का Sony IMX615 फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है।
इसमें प्रो मॉडल के समान वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग स्पीड वाली छोटी 7,025mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। Oppo Find X9 का मेजरमेंट 156.98×73.93×7.99 मिमी है और इसका वजन लगभग 203 ग्राम है।
यह भी पढ़ें: कैसे चीन की सेना DeepSeek को बना रही अपना हथियार, टारगेट की पहचान और खुद हमला करेगा AI

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।