Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दिन लाल रंग का दिखाई देगा चांद, नोट कर लें टाइम; ऑनलाइन यहां से देखें

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 06:48 PM (IST)

    Total Lunar Eclipse 2025 7-8 सितंबर की रात पूरी दुनिया में एक शानदार खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा। इस दौरान चंद्रमा पर पूरी तरह से पृथ्वी की छाया पड़ेगी और ये लाल-नारंगी रंग का दिखेगा जिसे ब्लड मून कहा जाता है। भारत समेत यूरोप अफ्रीका और एशिया में लोग इसे नंगी आंखों से देख सकेंगे। इसे देखने के लिए किसी टेलीस्कोप या चश्मे की जरूरत नहीं होगी।

    Hero Image
    7-8 सितंबर की रात एक शानदार खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। लगभग एक हफ्ते के अंदर पूरी दुनिया के आसमान में एक शानदार नजारा दिखने वाला है। 7-8 सितंबर की रात को चांद पर पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस दौरान जब पृथ्वी सूरज और चांद के बीच आ जाएगा और अपनी परछाई चांद पर डालेगी, तो चांद की सतह लाल-नारंगी रंग में चमक उठेगी। लोग इस चंद्रग्रहण को रात में नंगी आंखों से सुरक्षित रूप से देख सकते हैं। सूर्यग्रहण के उलट, इसे देखने के लिए दूरबीन या टेलीस्कोप की जरूरत नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंद्रग्रहण के दौरान चांद लाल क्यों हो जाता है?

    Space.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर महीने चंद्रग्रहण नहीं होता क्योंकि चांद का रास्ता झुका हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया, 'किसी ग्रहण के लिए पृथ्वी, चांद और सूरज का एकदम सीधी लाइन में आना जरूरी है।' जैसे ही ये होता है, चांद पृथ्वी की सबसे गहरी छाया में प्रवेश करता है जिसे अंब्रा कहते हैं। इस दौरान चांद लाल दिखने लगता है क्योंकि एक प्रक्रिया होती है जिसे रेले स्कैटरिंग (Rayleigh scattering) कहते हैं। यही प्रक्रिया सूरज ढलते समय आकाश को लाल बनाती है। इसी वजह से इसे ब्लड मून कहा जाता है।

    भारत में ब्लड मून कब और कहां देख सकते हैं?

    ये ग्रहण 7 और 8 सितंबर की रात 8:58 बजे भारतीय मानक समय पर शुरू होगा और चंद्रमा भारतीय मानक समय के अनुसार रात 11:00 बजे पूर्ण अवस्था में प्रवेश करेगा। चंद्रमा लगभग 82 मिनट तक, यानी 8 सितंबर की रात 12:22 बजे तक, पूरी तरह से ढका रहेगा। पृथ्वी पर हर कोई प्रत्येक चरण को एक ही समय पर देख सकेगा।

    अमेरिका के लोग इस बार इसे नहीं देख पाएंगे क्योंकि उस समय वहां चांद दिखाई नहीं देगा। लेकिन यूरोप, अफ्रीका और एशिया- जिसमें भारत भी शामिल है- दर्शकों को इसका कुछ या पूरा हिस्सा दिखाई देगा। अगर बादल आपकी विजिबिलिटी बिगाड़ दें तो space.com लाइव स्ट्रीम, फोटो और एक्सपर्ट एनालिसिस के साथ इस ग्रहण को दिखाएगा।

    कुछ लोग इसे खूबसूरत जगहों से देख सकते हैं, तो कुछ स्मारकों के पास फोटो खींच सकते हैं या फिर बस अपने घर की बालकनी और आंगन से इसे एंजॉय कर सकते हैं। चाहे जैसे भी देखें, ब्लड मून का यह नजारा वाकई भूलने लायक नहीं होगा।

    यह भी पढ़ें: Instagram Reels भी चलेंगी और Whatsapp पर चैटिंग भी, ये जबरदस्त फीचर बदल देगा पूरा 'खेल'

    comedy show banner
    comedy show banner