Agra News : यमुना में घूम रहे दो मगरमच्छ, दहशत से ग्रामीणों की उड़ी नींद
आगरा के कचौराघाट गांव में यमुना नदी में मगरमच्छों के दिखने से दहशत है। नदी का पानी घरों और मंदिरों में घुस गया है जिससे स्थिति गंभीर हो गई है। ग्रामीण रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं और प्रशासन से सुरक्षा और मगरमच्छों को पकड़ने की गुहार लगा रहे हैं। ग्रामीणों में डर का माहौल है।

संवाद सूत्र, आगरा । बाह तहसील क्षेत्र के कचौराघाट गांव में यमुना नदी इन दिनों खौफ का कारण बनी हुई है। बीते तीन दिन से नदी में एक नहीं बल्कि दो-दो मगरमच्छ खुलेआम दिखाई दे रहे हैं। इन मगरमच्छों के गांव के किनारे तक आने से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।
गांव के नाले सीधे यमुना नदी में मिलते हैं, ऐसे में मगरमच्छों के नालों के रास्ते भीतर तक घुसने की आशंका बनी हुई है। वहीं, लगातार उफान पर आई यमुना का पानी गांव के कई मकानों तक पहुंच गया है। कचौराघाट स्थित प्राचीन शिव मंदिरों के प्रांगण में भी पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।
मगरमच्छों की मौजूदगी से ग्रामीणों की नींद हराम
गांव के नीतेश, निखिल, मधुर और आकाश ने बताया कि अधिकांश लोग रात में अपने घरों के आंगन व दरवाजे पर सोते हैं। वहीं पशु भी दरवाजों पर ही बंधे रहते हैं। मगरमच्छों की मौजूदगी ने ग्रामीणों की नींद हराम कर दी है। हर कोई अपने बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर सहमा हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही माहौल और भी डरावना हो जाता है। पानी के बीच से मगरमच्छों की हलचल साफ देखी जा सकती है। बच्चे और महिलाएं घर से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। गांव में दहशत इतनी है कि लोग देर रात तक जागकर पहरा दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था कराने तथा मगरमच्छों को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया तो बड़ी अनहोनी हो सकती है।
भैंस पर बोला हमला
ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पहले इटावा जनपद का गांव कीरत पुरा कचौरा घाट गांव के ठीक सामने यमुना की दूसरी पार है। पशु पालक की भैंस यमुना नदी में पानी पानी के दौरान हमला कर दिया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।