Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा में भीड़ के कारण बागेश्वर धाम का कार्यक्रम रद्द, पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने जताया अफसोस

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 01:42 PM (IST)

    आगरा में बागेश्वर सरकार बाला जी धाम के पं धीरेन्द्र शास्त्री का राजदेवम में होने वाला कार्यक्रम रद्द हो गया। आयोजकों के अनुसार अत्यधिक भीड़ और व्यवस्थाओं की कमी के कारण यह निर्णय लिया गया। पं धीरेन्द्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर आगरा के लोगों से न मिल पाने पर दुख जताया और जल्द ही दोबारा आकर कथा सुनाने का वादा किया है।

    Hero Image
    Agra News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। बागेश्वर सरकार बालाजी धाम प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का राजदेवम में प्रस्तावित कार्यक्रम रद हो गया। अत्यधिक भीड़ और व्यवस्थाओं की कमी के चलते कार्यक्रम नहीं हो सका है।

    पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने आयोजक पुष्कल गुप्ता के पदम प्राइड अपार्टमेंट स्थित आवास पर पहुंचने के बाद वीडियो जारी कर अफसोस व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, कि वह भी आगरा वालों से मिलना चाहते थे, लेकिन मिलना नहीं हो सका। जल्द वे दोबारा आएंगे और कथा सुनाएंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तारघर मैदान में प्रस्तावित था कार्यक्रम बारिश के कारण बदला था स्थान

    इससे पहले बागेश्वर सरकार बालाजी धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वचन कार्यक्रम  तारघर मैदान में प्रस्तावित था, लेकिन शुक्रवार को भारी वर्षा के बाद हुई अव्यवस्थाओं के बाद कार्यक्रम स्थल बदल दिया गया था। इसके लिए फतेहाबाद रोड स्थित राज देवम गार्डन को चुना गया था। जहां प्रवेश सिर्फ पास के आधार पर होने की बात कही थी। आयोजन में 20 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद थी।

    comedy show banner
    comedy show banner