Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    यूपी में रेलवे ने चलाया नया अभियान, 594 यात्रियों से वसूला 3.42 लाख जुर्माना

    Updated: Sun, 12 Oct 2025 09:24 PM (IST)

    आगरा मंडल में रेलवे ने टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और मथुरा जंक्शन पर 594 यात्रियों को पकड़कर 3.42 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    Hero Image

    यूपी में रेलवे ने चलाया नया अभियान, 594 यात्रियों से वसूला 3.42 लाख जुर्माना


    जागरण संवाददाता, आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशों पर आगरा मंडल के स्टेशनों पर रेलवे ने बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वाले और बिना बुकिंग के सामान ले जाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और मथुरा जंक्शन पर कार्रवाई कर 594 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे तीन लाख 42 हजार 770 रुपये जुर्माना जमा कराया गया। कुछ यात्रियों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें पकड़ लिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हृषिकेश मौर्य के निर्देशन और मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह चौहान व सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग संजय गौतम के पर्यवेक्षण में शनिवार को अभियान चला। आगरा कैंट स्टेशन पर 301 यात्रियों से 1.77 लाख रुपये, आगरा फोर्ट स्टेशन पर 57 यात्रियों से 31 हजार रुपये और मथुरा जंक्शन पर 236 यात्रियों से 1.34 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

    जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, लगेज बुक कराए बिना और गंदगी फ़ैलाने वालों यात्रियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।