सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की तैयारी, आगरा में स्टेट हाईवे पर लगाए जाएंगे अब स्पीड रडार
आगरा में सड़क हादसों को रोकने के लिए स्टेट हाईवे पर स्पीड रडार लगाए जाएंगे। तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नजर रखी जाएगी, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर है और यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए तत्पर है।

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
जागरण संवाददाता, आगरा। लखनऊ और यमुना एक्सप्रेसवे की तरह हादसों को कम करने और वाहनों की गति पर नजर रखने के लिए स्टेट हाईवे पर भी स्पीड रडार लगाने की तैयारी है। आरटीओ द्वारा लोक निर्माण विभाग से स्टेट हाईवे पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने को कहा गया था।
विभाग ने रिपोर्ट भेजी थी। जिसके आधार पर सर्वाधिक हादसों वाले स्थानों को चिन्हित किया गया। यातायात पुलिस और आरटीओ द्वारा पांच क्रिटिकल कारीडोर चिन्हित किए गए हैं।
राष्ट्रीय राजमार्गों व एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति से अधिक वाहनों को दौड़ाने वालों पर नजर रखने और उनका चालान करने के लिए स्पीड रडार लगे हुए हैं। इसी तरह अब स्टेट हाईवे को भी सीसीटीवी सर्विलांस से लैस किया जा रहा है।
इसके साथ ही 16 क्रिटिकल कारीडोर टीमें बनाई हैं। एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार ने बताया कि स्टेट हाईवे पर स्पीड रडार गन की मदद से वाहनों की गति पर नजर रखने के साथ ही उनका चालान भी किया जा सकेगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।