Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताला लगाकर गए थे ससुराल, पीछे से चोर ले गए लाखों के जेवरात और नकदी

    By Prateek GuptaEdited By: Prateek Gupta
    Updated: Tue, 11 Nov 2025 05:40 PM (IST)

    आगरा के ट्रांस यमुना इलाके में एक घर में चोरी हुई। मकान मालिक, आकाश कुमार, अपने परिवार के साथ ससुराल गए थे और जब वे लौटे तो उन्होंने पाया कि ताला टूटा हुआ है और लाखों के जेवरात और नकदी गायब हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image

    प्रतीकात्मक चित्र।

    जागरण संवाददाता, आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित अंबेडकर नगर में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना का खुलासा अगले दिन सुबह हुआ, जब गृहस्वामी अपनी ससुराल से लौटे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माता वाली गली, आंबेडकर नगर निवासी आकाश कुमार पुत्र अशोक कुमार अपने परिवार के साथ पैतृक मकान में रहते हैं। नौ नवम्बर की शाम लगभग 7:30 बजे वे पत्नी के साथ अपने साले को देखने ससुराल गए थे।

    रात में वहीं रुकने के कारण वे घर नहीं लौट सके। 10 नवम्बर की सुबह जब वे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारियों और बक्सों के ताले टूटे हुए थे और घर में रखे कीमती जेवरात व नकदी गायब थे।

    आकाश कुमार ने बताया कि उनके पैतृक घर में अभी भाइयों के बीच बंटवारा नहीं हुआ है और सभी भाइयों के कीमती गहने घर में ही रखे थे। चोरी गए सामान की सूची बाद में पुलिस को सौंपी जाएगी।

    सूचना पर थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने मौके का मुआयना किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की मदद ली जा रही है।

    यह भी पढ़ें- सितारा होटल के कमरे से हीरे की अंगूठियां चोरी, इंदौर से आईं थीं महिला शादी में