Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अफ्रीका में आगरा के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत...मची चीख-पुकार, परिवार ने लगाई शव भारत लाने की गुहार

    Updated: Mon, 08 Dec 2025 03:33 PM (IST)

    आगरा के एक युवक की अफ्रीका में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस दुखद खबर से परिवार में मातम छा गया है। परिवार ने शासन से शव को भारत लाने की गुहार लगाई ...और पढ़ें

    Hero Image

    संवाद सूत्र, जागरण आगरा। वेस्ट अफ्रीका में धनौली के एक मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। स्वजन युवक का शव स्वदेश लाने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनौली के ब्राह्मण मोहल्ला निवासी राजेश दीक्षित के 28 वर्षीय पुत्र विमल दीक्षित करीब तीन वर्ष पहले आजीविका के लिए वेस्ट अफ्रीका गए थे। सिएरा लियोन की राजधानी फ्री टाउन के मम्बो जंक्शन क्षेत्र में विमल भवन निर्माण का कार्य करते थे।

    मृतक के बड़े भाई अनिल ने बताया कि रविवार शाम लगभग 07:00 बजे अफ्रीका में मौजूद ठेकेदार रवि शीतलानी का फोन आया। उन्होंने विमल के सड़क दुर्घटना में मृत्यु की जानकारी दी। यह सुनते ही स्वजन में चीख–पुकार मच गई।

    मृतक के स्वजन ने सोमवार को मामले की सूचना थाना मलपुरा में दी। इसके बाद दोपहर को वे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए हैं। स्वजन ने शासन–प्रशासन से वेस्ट अफ्रीका से विमल का शव गांव लाने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- खेलते-खेलते गले में फंस गई टॉफी, परिवार के सामने ही ढाई साल के मासूम ने तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम