Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deepti Sharma: दबाव में और निखरीं दीप्ति शर्मा... विश्व कप में प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटा चमकी शहर की होनहार आलराउंडर

    Updated: Mon, 03 Nov 2025 09:22 AM (IST)

    आगरा की दीप्ति शर्मा ने क्रिकेट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2025 के विश्व कप में 200 रन बनाए और 15 विकेट लिए, जो एक रिकॉर्ड है। 2017 के विश्व कप में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण था। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 58 रन बनाए। दीप्ति की गेंदबाजी और बल्लेबाजी ने भारत को कई मैच जिताए हैं, जिससे शहरवासी गर्व महसूस कर रहे हैं।

    Hero Image

    दीप्ति शर्मा। जागरण

    जागरण संवाददाता, आगरा। शहर की बेटी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने टी20 और वनडे विश्व कप को मिला अब तक छह विश्व कप खेल चुकी हैं। 2017 के वनडे विश्व कप से शुरूआत कर 2025 के वनडे विश्व कप तक, उन्होंने अपने आलराउंडर प्रदर्शन से टीम को हमेशा मजबूती दी है। 2025 के विश्व कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने 200 रन बनाए और 15 विकेट झटके, जो किसी एक विश्व कप में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का एक रिकार्ड है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    हमेशा मध्यक्रम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली


    दीप्ति ने हमेशा मध्यक्रम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली, जहां दबाव में उन्होंने शानदार प्रदर्शन से रन बनाए। 2017 वनडे विश्व कप में उन्होंने 216 रन ठोके और 12 विकेट लिए, भारत को फाइनल तक पहुंचाया। 2022 वनडे में भी उनका योगदान अहम था, जबकि टी20 विश्व कप 2018, 2020, 2023 में उन्होंने 100 से ज्यादा विकेट लेते हुए स्पिन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।

    2025 वनडे विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 58 रनों की पारी खेली, जिससे भारत ने 298 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हालांकि, सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 73 रन देकर दो विकेट लेना थोड़ा महंगा पड़ा। गेंदबाजी में दीप्ति की आफ-स्पिन हमेशा घातक रही।

     

    घूमती गेंदों ने किया बल्लेबाजों को परेशान

     

    उन्होंने विकेट लेने के साथ-साथ रन रोकने का काम किया, खासकर पिच पर घूमती गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान किया। बल्लेबाजी में वे संयमित शाट्स खेल रही हैं, जो टीम को संकट से उबार रहा है। श्रीलंका के खिलाफ 53 रन और तीन विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इंग्लैंड के मुकाबले 50 रन और चार विकेट से उन्होंने इतिहास रचा। इसके साथ दीप्ति ने आलराउंडर की भूमिका निभाते हुए भारत को कई मैच भी जिताए हैं। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील जोशन समेत सभी शहरवासी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

    विश्व कप में दीप्ति का प्रदर्शन

     

    एक विश्व कप (2025 के विश्व कप में) में 200 रन और 15 विकेट का दोहरा रिकाॉर्ड बनाने वाली पहली खिलाड़ी।

    2017 विश्व कप में 216 रन 30.86 औसत से बनाए 12 विकेट लेकर भारत को फाइनल तक ले जाने में अहम रोल अदा किया था।

    2025 के विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 58 रन, भारत का दूसरा सबसे ऊंचा स्कोर 298/7 में योगदान।

    2025 विश्व कप में 50 रन और 4/51, विश्व कप इतिहास में चार विकेट और अर्धशतक का पहला प्रदर्शन।

    2025 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 53 रन और 3/54, मैच में आलराउंडर प्रदर्शन।

    टी20 विश्व कप में 20 विकेट, औसत 19.07 से रन दिए हैं।

    सभी विश्व कप 30 से अधिक मैचों में पांच सौ से अधिक रन, 50 से अधिक विकेट लिए हैं।

    इंटरनेट मीडिया से मिले रिकार्ड के अनुसार: