Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP से गायब हो गए गुंडे-माफिया, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले- धारा 370 से आंबेडकर भी सहमत नहीं थे; सरदार पटेल ने कराया रियासतों का विलय

    Updated: Wed, 19 Nov 2025 03:54 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आगरा में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की एकता रैली में भाग लिया। उन्होंने सरदार पटेल के देश के लिए योगदान पर प्रकाश डाला और कांग्रेस पर उन्हें श्रेय न देने का आरोप लगाया। उन्होंने धारा 370 को हटाने और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के भाजपा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने की बात भी कही।

    Hero Image

    आगरा में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।

    जागरण संवाददाता, आगरा। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की एकता यात्रा की नूरी दरवाजा में हो रही सभा में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को वर्तमान स्वरूप दिया, लेकिन उन्हें कांग्रेस ने श्रेय नहीं दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिप्टी सीएम ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत ने देश को टुकड़ों में बांटकर विभाजित किया। सरदार पटेल ने सभी रियासतों का विलय कराया। कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का सरदार पटेल ने विरोध किया था। धारा 370 से आंबेडकर भी सहमत नहीं थे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने विरोध किया। अटल बिहारी वाजपेयी ने भी उनका साथ दिया था। धारा 370 को कश्मीर से समाप्त किया।

    भाजपा जो कहती है वो करती है

    उपमुख्यमंत्री ने कहा, कि अयोध्या में रामलला का मंदिर बनाया। भाजपा जो कहती है वो करती है। अयोध्या में रामलला का मन्दिर के लिए 500 वर्ष तक संघर्ष किया। कांग्रेस ने तो अयोध्या में राम के जन्म का प्रमाण नहीं होने की बात कही थी। तुष्टिकरण की राजनीति को कांग्रेस और अन्य दलों ने राम का अस्तित्व को नकार दिया था। सरदार पटेल के जीवन चरित्र को हमें जन-जन तक पहुंचाना है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया।

     

    पीएम मोदी के लिए कही ये बात

     

    मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। मुंबई में आतंकी हमले के समय कई लोग मारे गए थे। सर्जिकल और एयर स्ट्राइक से आतकंवाद के ठिकाने ध्वस्त किए। लखनऊ अब ब्रह्मोस के लिए जाना जाता है। भारत माता पर बुरी नजर डालने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।  मोदी के नेतृत्व में दुनिया में अर्थव्यवस्था में चौथे स्थान पर पहुंचे हैं। 

    यूपी से गायब हो गुंडे और माफिया

    उपमुख्यमंत्री ने कहा, कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में पकड़ होती थीं। गुंडे और माफिया गायब हो गए। वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया बना दिया था। बिहार में पूरा कुनबा एकत्र हो गया। मगर बिहार के लोग समझ गए कि यह आयंगे तो माफिया राज आ जाएगा। अब कानून का राज है। बेटियां रात 12 बजे भी सुरक्षित घर जाती हैं। पटेल के चरित्र और जीवन को पढ़ें। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो देश को प्रथम मानती है।अल्पसंख्यक भाइयों से कहूंगा कि सब लोग जाति धर्म से ऊपर उठकर 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनवाएं।