Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Railways: मथुरा जंक्शन ने बनाया रिकार्ड, अक्टूबर में 8.06 लाख यात्रियों ने किया सफर

    By Yashpal Singh Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 05 Nov 2025 06:39 PM (IST)

    भारतीय रेलवे के मथुरा जंक्शन ने अक्टूबर में 8.06 लाख यात्रियों के सफर का रिकॉर्ड बनाया। यह उपलब्धि रेलवे के लिए उत्साहजनक है, जो मथुरा जंक्शन की बढ़ती लोकप्रियता और महत्व को दर्शाती है। यात्रियों की संख्या में वृद्धि स्टेशन की कार्यक्षमता और सेवाओं की गुणवत्ता को प्रमाणित करती है।

    Hero Image

    प्रतीकात्मक चित्र।

    अमित दीक्षित, आगरा। रेल मंडल आगरा ने इस साल अक्टूबर में अनारक्षित यात्री संख्या में नया रिकार्ड बनाया है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन को पीछे छोड़ते हुए मथुरा जंक्शन नंबर एक बन गया है। एक माह में 8.06 लाख यात्रियों ने सफर किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे रेलवे को 7.48 करोड़ रुपये की आय हुई। दूसरे नंबर पर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से 4.94 लाख यात्रियों ने सफर किया और 6.06 करोड़ रुपये की आय हुई। पिछले साल की तुलना में इस साल अक्टूबर में 4.30 लाख यात्री बढ़ गए हैं। इससे 5.44 करोड़ रुपये की अधिक आय हुई है।


    आगरा में दर्जनभर प्रमुख स्टेशन हैं। इनमें आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजा की मंडी, ईदगाह, मथुरा प्रमुख रूप से शामिल हैं। अक्टूबर में दीपावली और छठ पूजा थी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 100 से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया। साथ ही ट्रेनों में कोच बढ़ाने से लेकर फेरे भी बढ़ाए गए।

    इसी के चलते यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। इस साल अक्टूबर में मंडल के सभी स्टेशनों को मिलाकर अनारक्षित यात्रियों की संख्या 23.08 लाख है। इससे 18.49 करोड़ रुपये की आय हुई। पिछले साल इसी अवधि में 18.78लाख यात्रियों ने सफर किया था। रेलवे को 13.05 करोड़ रुपये की आय हुई थी।

    वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हर्षिकेश मौर्य ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल 41.68 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 5.44 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व मिला है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में दीपावली और छठ पूजा सहित अन्य त्योहार थे। जिस पर विशेष जांच अभियान भी चलाए गए। यह वृद्धि रेलवे की बेहतर सेवाओं और यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण हुई है।



    किस स्टेशन से कितने यात्रियों ने किया सफर

     

    • मथुरा जंक्शन : 8.06 लाख यात्रियों ने सफर किया और 7.48 करोड़ रुपये की आय हुई
    • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन : 4.94 लाख यात्रियों ने सफर किया और 6.06 करोड़ रुपये की आय हुई
    • आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन : 1.44 लाख यात्रियों ने सफर किया और 1.39 करोड़ रुपये की आय हुई
    • कोसीकलां: 1.26 लाख यात्रियों ने सफर किया और 29.38 लाख रुपये की आय हुई
    • धौलपुर राजस्थान: 91 हजार यात्रियों ने सफर किया और 73 लाख रुपये की आय हुई

     

    यह भी पढ़ें- IRCTC पर टिकट बुक करना हुआ और भी आसान, सिर्फ बोलकर बन जाएगा काम