50 हजार घरों की पीएनजी 26 घंटे रह सकती है बाधित... आगरा में गेल इंडिया की लाइन शिफ्टिंग का होगा कार्य
Agra News गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा शास्त्रीपुरम क्षेत्र में लाइन शिफ्टिंग के कारण आगरा में पीएनजी आपूर्ति बाधित रहेगी। सिकंदरा वाल्व बंद होने से 50 हजार घरेलू उपभोक्ता प्रभावित होंगे। कमला नगर दयालबाग सिकंदरा समेत कई क्षेत्रों में पीएनजी आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त ट्रांसपोर्ट नगर और सिकंदरा क्षेत्र के सीएनजी स्टेशन भी प्रभावित हो सकते हैं।

जागरण संवाददाता, आगरा। गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा शास्त्रीपुरम क्षेत्र में लाइन शिफ्ट का कार्य होना है। इस कारण सिकंदरा क्षेत्र का वॉल्व बंद कर कार्य होगा। अगर इस वॉल्व को बंद करने से काम नहीं चला तो ट्रांसपोर्ट नगर मदर स्टेशन से आपूर्ति रोकनी होगी।
सोमवार दोपहर दो बजे से मंगलवार शाम चार बजे तक गैस बाधित रहेगी। ऐसे में 50 हजार घरेलू उपभोक्ता प्रभावित हो जाएंगे। इन घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके साथ ही छह कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) स्टेशन भी प्रभावित हो सकते हैं। प्रयास किया जा रहा है कि बिना किसी परेशानी के कार्य हो जाए।
शास्त्रीपुरम क्षेत्र में लाइन शिफ्ट करने का करेगी कार्य
शहर में 80 हजार पीएनजी उपभोक्ता हैं। इनको गेल इंडिया से गैस लेकर ग्रीन गैस लिमिटेड आपूर्ति करता है। इसके साथ ही 33 सीएनजी स्टेशनों से वाहनों को गैस उपलब्ध कराई जाती है। गेल इंडिया द्वारा सिकंदरा क्षेत्र में सोमवार को दोपहर दो बजे से मंगलवार की दोपहर दो बजे तक कार्य प्रस्तावित है।
छह सीएनजी स्टेशन भी रह सकते प्रभावित
इस कारण ग्रीन गैस दो घंटे अतिरिक्त रेग्युलेशन के लिए लेकर मंगलवार शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित होने की आशंका जता रहा है। इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन से शहर को आपूर्ति देने वाले क्षेत्र में पीएनजी आपूर्ति बाधित हो जाएगी। साथ ही ट्रांसपोर्टर नगर, सिकंदरा क्षेत्र, लोहामंडी क्षेत्र, बिचपुरी क्षेत्र के सीएनजी स्टेशन बाधित रहेंगे।
सीनियर मैनेजर मार्केटिंग किशन कुमा ने बताया कि प्रयास हो रहे हैं कि उपभोक्ताओं को मुश्किल न हो। सिकंदरा वाल्व ने सही कार्य किया तो कोई भी क्षेत्र प्रभावित नहीं होगा।
ये क्षेत्र होंगे प्रभावित
कमलानगर, दयालबाग, सिकन्दरा, शाहगंज, आवास विकास, शास्त्रीपुरम, पश्चिमपुरी, बिचपुरी, पथौली आदि एवं उसके आस-पास के सभी स्थानो की घरेलु गैस की आपूर्ति भी बाधित हो सकती है।
ये सीएनजी स्टेशन रह सकते बाधित
दो सीएनजी स्टेशन ट्रांसपोर्ट नगर, सिकंदरा क्षेत्र के हाईवे स्थित दो सीएनजी स्टेशन, लोहामंडी क्षेत्र स्थित कोठी मीना बाजार के निकट सीएनजी स्टेशन, बिचपुरी के सीएनजी स्टेशन की आपूर्ति बाधित हो सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।