UP: सुबह वृद्धा से किया दुष्कर्म और शाम को मारी गोली, पुलिस मुठभेड़ में दरिंदे का हुआ ये हाल
शनिवार सुबह 6 बजे 60 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म करने वाले युवक की शाम 8:30 बजे पुलिस से मुठभेड़ हुई। पैर में गोली लगने से घायल आरोपित को अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस फरार साथी की तलाश कर रही है।
-1761414164698.webp)
संवाद सूत्र, खंदौली। शौच को गई 60 वर्षीय वृद्धा से शनिवार सुबह छह बजे दुष्कर्म करने वाले युवक की शाम 8:30 बजे पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से आरोपित घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंधेरे के दौरान उसका साथी भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
एक गांव की रहने वाली 60 वर्षीय वृद्धा शनिवार सुबह शौच के लिए खेत में गई थी। पीड़िता ने बताया कि उसे रास्ते में कूड़ा बीनने वाला युवक मिला। उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास थी। वह पीछा करते हुए खेत तक पहुंच गया। आरोप है कि उसने अचानक वृद्धा की कनपटी पर कठोर वस्तु से हमला किया, जिससे वह गिर गई। इस दौरान उसने वृद्धा से दुष्कर्म किया और शर्मनाक करतूत के बाद भाग निकला। पीड़िता ने घर पहुंच स्वजन को आपबीती बताई। स्वजन उन्हें लेकर थाने पहुंचे।
सूचना पर इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शाम 8:30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नेकपुर पुल के पास पुलिस की आरोपित से मुठभेड़ हो गई।
पैर में गोली लगने से एक व्यक्ति गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया। अंधेरे का लाभ उठाते हुए उसका साथी भाग निकला। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित सोनू उर्फ चुंदा निवासी टेढ़ी बगिया है। वह कूड़ा बीनता है। उसने ही वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया था। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस मिले हैं। उसके साथी की तलाश की जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।