'प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की हो रही साजिश', आगरा में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बरेली उपद्रव पर बोले
बरेली हिंसा पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की साजिश हो रही है जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। आगरा में पर्यटन मंत्री जयव ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को आगरा में पर्यटन सूचना केंद्र का लोकार्पण किया। बरेली हिंसा पर उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक ताकतें प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहती हैं। आई लव मुहम्मद पर कार्रवाई का झूठ प्रसारित किया जा रहा है। किसी को प्रदेश के माहौल को बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।
आगरा में शनिवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पहुंचे थे। उन्होंने ताज रोड स्थित पर्यटन विभाग के कार्यालय में पर्यटन सुविधा केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए कहा, कि पर्यटन विभाग कार्यालय स्थित पर्यटन केंद्र 365 दिन खुलेगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।