Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: बारिश या धूप... कैसा रहेगा आज ताज के शहर का मौसम, देखें अपडेट

    Updated: Mon, 03 Nov 2025 09:26 AM (IST)

    मौसम विभाग के अनुसार, आगरा में मंगलवार को बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। रविवार को शहर में धुंध छाई रही, लेकिन बाद में धूप निकली। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट की संभावना है। सोमवार को मौसम साफ रहेगा।

    Hero Image

    आगरा का मौसम। जागरण

    जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में मंगलवार को मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही एक से अधिक बार वर्षा के आसार जताए हैं। सोमवार को सुबह हल्की धुुंध देखने को मिल सकती है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में रविवार को गिरावट देखने को मिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार काे धूप निकलेगी

     

    शहर में रविवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। शहर के बाहर खुले क्षेत्रों में धुंध की वजह से दृश्यता प्रभावित होने से राहगीरों को परेशानी हुई। इसके बाद धूप निकल आई। दिनभर धूप निकली और सामान्य से अधिकतम तापमान कम रहा, जिससे मौसम सुहाना बना रहा।

     

    अधिकतम व न्यूनतम तापमान में रविवार को दर्ज की गई गिरावट

     

    अधिकतम मतापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

     

    चार और पांच नवंबर को धुंध या कोहरा

     

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चार व पांच नवंबर को आंशिक बादल छाए रहने व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। सुबह के समय धुंध या कोहरा देखने को मिल सकता है।