अलीगढ़ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 17 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर नष्ट कराई
अलीगढ़ नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से 17 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की। सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने बताया कि जब्त प्लास्टिक को ए-टू-जेड प्लांट पर नष्ट कराया जा रहा है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के सख्त निर्देश हैं कि कोई भी प्रतिबंधित पॉलिथीन छोड़ी नहीं जाएगी। निगम का दावा है कि यह प्रदेश में सबसे बड़ी कार्रवाई है।

अलीगढ़ निगम की बड़ी कार्रवाई: 17 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। नगर निगम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। शहर के अलग-अलग स्थानों से 17 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ी। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ये कार्रवाई की गई है। सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने बताया कि 17.02 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ी है। इसका निस्तारण ए-टू-जेड प्लांट पर करवाया जा रहा है। प्लांट पर प्लास्टिक में हेर-फेर न हो सके इसके लिए निगम के प्रवर्तन दल को वहीं तैनात किया गया है। प्लास्टिक की कतरन करवाकर इसको नष्ट कराया जा रहा है।
नगर निगम ने पकड़ी 17 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक, नष्ट कराई
बताया कि कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित पॉलीथिन को छुड़वाने के लिए भी काफी प्रयास किए गए लेकिन नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के सख्त निर्देश हैं कि एक पीस पालीथिन भी नहीं छोड़ी जाएगी। सभी को नष्ट किया जा रहा है। दावा किया कि ये प्रदेशभर में प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध किसी भी नगर निगम द्वारा अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।