Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में भाई दूज मनाकर लौट रहा था परिवार, कार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 05:05 PM (IST)

    अलीगढ़ के चंडौस में भाई दूज मनाकर लौट रहे परिवार को एक ईको कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना खैर रोड पर नगला पदम गांव के पास हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, चंडौस (अलीगढ़)। भाई दूज मनाकर लौट रहा परिवार ईको कार की चपेट में आ गया। वे बाइक पर थे। हादसे में पिता-पुत्र की मृत्यु होग गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ईको कब्जे में ले ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडौस के जहराना निवासी संतोष अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ बीते बुधवार को भाईदूज पर अपनी ससुराल फरीदाबाद गए थे। त्योहार करने के बाद गुरुवार को लौट रहे थे। गोमत तिराहे पर उनके आने पर उनका छोटा बेटा अभिषेक बाइक से उन्हें लेने गया था। तीनों बाइक से लौट रहे थे।

    खैर रोड नगला पदम गांव के पास सामने से आ रही ईको कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। तीनों बुरी तरह से घायल होकर सड़क पर गिर गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां अभिषेक ने गुरुवार की देर शाम दम तोड़ दिया। गंभीर हालत पर पिता संतोष को दिल्ली रेफर कर दिया।

    वहां एम्स में उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। मां राजकुमारी का उपचार एटा चुंगी स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।