Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh Weather: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार! मौसम में बदलाव का अलर्ट

    Updated: Mon, 10 Nov 2025 12:17 PM (IST)

    अलीगढ़ में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। तापमान में गिरावट के साथ जनजीवन प्रभावित हो रहा है, और मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है, और मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में और अधिक ठंड की आशंका जताई है। चिकित्सकों ने लोगों को गर्म रहने की सलाह दी है।

    Hero Image

    सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सर्दी अब अपना असर दिखाने लगी है। पारा गिरते ही जनजीवन ठिठुरने लगा है और रोजमर्रा के कार्यों पर असर पड़ रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, तापमान में और कमी आना तय है, जिससे लोगों को ठंड और सता सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    रविवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री व न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

     

    तापमान में गिरावट के साथ जनजीवन पर असर स्पष्ट नजर आ रहा है। रविवार को ठंड के कारण मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। सड़कों पर सुबह की रौनक कम दिखी, क्योंकि पक्षी-प्रजाति के साथ-साथ शहरवासी भी रात व सुबह का समय घरों में बिताने को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाहर निकलते वक्त अब हल्के गर्म कपड़े पहन रहे हैं, यदि रात को लौटना हो तो अतिरिक्त कपड़े भी साथ ले जा रहे हैं। रात में हल्की चादरों से अब काम नहीं चल रहा। एक सप्ताह के अंदर ही ऊनी कपड़ों की बिक्री में काफी उछाल आया है।


    ठंड बढ़ते ही मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों की संख्या में आई गिरावट

     

    शहर के प्रमुख बाजारों में रौनक बढ़ी है तो रामघाट रोड व जीटी रोड पर जगह-जगह गर्म कपड़ों के अस्थाई दुकाने भी सज गई हैं। वहीं, ठंडे मौसम के लिए अब वार्म-अप प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ी है।

    मौसम विज्ञानियों ने अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट की आशंका जताई है। उनका कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाओं के तेज चलने से तापमान और नीचे आ सकता है, जिससे जनजीवन को और अधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है। चिकित्सक लोगों को रात के समय गरम कपड़े, कंबल और गर्म पेय का सेवन बढ़ाने की सलाह देने लगे हैं।