Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh Flood: गंगा का जलस्तर घटने से बढ़ा बीमारियों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर कर रही जांच

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 10:07 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बनी हुई है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। गंगा किनारे के गांवों में जलस्तर घटने के बाद भी बीमारियां बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें दवा वितरण कर रही हैं और मच्छरों को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। फसलें डूबने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

    Hero Image
    गंगा नदी का जलस्तर घटने से बढ़ने लगा बीमारी का खतरा। फाइल फोटो

    संवाद सूत्र, जागरण, दादों। तेज बारिश के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इस दौरान लोगों का जनजीवन भी व्यस्त है। गंगा नदी के तट पर बसे करीब दर्जन भर गांवों में बाढ़ के चलते बड़ा नुकसान हुआ है। जलस्तर अब कम हुआ है, मगर बीमारी बढ़ने लगी है। जलभराव के चलते मच्छरों का प्रकोप है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांवों में मरीजों को दवा वितरित कर रही हैं। गांव नगला बड़न में ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर मरीजों की जांच की गई। एंटीलार्वा व कीटनाशक का छिड़काव किया गया।

    घरों में अनावश्यक जलभराव न करने, पानी एकत्रित करने वाले पात्रों को सप्ताह में एक बार अवश्य साफ करने की सलाह दी जा रही है। 23 मरीजों के रक्त के सैंपल लिए गए हैं। 

    करीब बीस दिन से गंगा नदी ऊफान पर थी। इसके चलते फसलें डूब गईं। बड़ा नुकसान हुआ है। मुआवजा मिलना चाहिए। - मुकेश यादव, निवासी दीनापुर।

    गंगा नदी में आई बाढ़ की वजह से आठ बीघा धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। सरकार से मुआवजा की मांग है। - जगवीर सिंह, नगला अलिया।

    सरकार किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दे, जिससे किसान अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके। - हरिश्चंद्र, नगला अलिया