Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'BJP नेता और ये लोग होंगे मेरी मौत के जिम्मेदार...', कहकर विधि छात्र ने खा लिया जहर; हालत गंभीर

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 12:32 PM (IST)

    अलीगढ़ में एक विधि छात्र ने भाजपा नेता समेत तीन लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जहर खा लिया। छात्र ने फेसबुक पर लाइव आकर घटना की जानकारी दी और आरोप लगाया कि उसे फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि आरोपितों ने आरोपों को निराधार बताया है। छात्र का इलाज चल रहा है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। विधि छात्र ने भाजपा नेता व एक समाजसेवी संगठन के पदाधिकारी समेत तीन लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जहर खा लिया। एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया है। गंभीर हालत में स्वजन ने छात्र को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहलीगेट क्षेत्र के नगला महताब निवासी अरुण सिंह एक निजी कालेज से बीएएलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक लाइव पोस्ट जारी की, जिसमें कहा कि उसे फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है। उसके साथ कोर्ट परिसर में कई बार मारपीट की गई। पुलिस भी आरोपितों का साथ दे रही है। यह कहते हुए अधिवक्ता व भाजपा नेता संजू बजाज, अखिल भारतीय कोली समाज के महानगर अध्यक्ष योगेश माहौर व अमित बजाज को जिम्मेदार बताते हुए विषाक्त का सेवन कर लिया।

    आरोप निराधार, मुकदमे से बचने के लिए किया कृत्य : संजू बजाज

    संजू बजाज का कहना है कि उन्हें फेसबुक के माध्यम से इसकी जानकारी हुई। खुद को मुकदमे से बचाने के लिए दबाव बनाने और राजनीतिक षड़यंत्र के तहत फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। योगेश माहौर का कहना है कि दो दिन पूर्व अरुण सिंह ने उनके साथ थाने में मारपीट की थी। वह अपने भाई के साथ एक मामले में थाने गए थे।

    वहां, अरुण सिंह व उनके साथियों ने मुकदमा न करवाने के लिए पहले दबाव बनाया। जब नहीं माने तो थाने में ही उनके साथ मारपीट कर दी थी। यह प्रकरण सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। इसी के आधार पर देहलीगेट थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। अब उस मुकदमे से खुद को बचाने व उसे फर्जी ठहराने के लिए उसने यह कृत्य रचा है। अमित बजाज का कहना है कि गलत आरोप में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

    इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी। विषाक्त का सेवन करने वाला अरुण का उपचार जेएन मेडिकल कालेज में चल रहा है। कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
    विनोद कुमार, इंस्पेक्टर देहलीगेट