Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने में देरी न हो', हिंदू गौरव दिवस कार्यक्रम में डिप्टी CM; शाहजहांपुर का नाम बदलने की भी मांग उठी

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 02:24 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित हिंदू गौरव दिवस में कहा कि कल्याण सिंह को भारत रत्न मिलना चाहिए। उन्होंने अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने की बात कही और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कल्याण सिंह के कार्यों और राम मंदिर में उनके योगदान को याद किया।

    Hero Image
    हिंदू गौरव दिवस कार्यक्रम में डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर आयोजित हिंदू गौरव दिवस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबूजी को भारत रत्न का सम्मान मिलना चाहिए। अन्य जिलों के नाम बदलने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ होने में देरी नहीं होनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने सपा पर हमला बोला, कहा-अखिलेश अब यूपी में बांटो और राज करो की नीति नहीं चलने वाली। बाबू जी पुण्यतिथि पर संकल्प लेते हैं कि सपा की साइकिल को उखाड़ कर सैफई भेज देंगे। 2027 में सपा को साफ करना है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कल्याण सिंह ने प्रदेश के लिए काफी काम हुआ है।

    उन्होंने राम मंदिर में प्रमुख योगदान दिया है। बाबू जी में हम सभी का मार्गदर्शन किया है। उनका हमेशा स्मरण रहेगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बाबूजी ने अपना पूरा जीवन सेवा को समर्पित किया। शिक्षक़ से लेकर राज्यपाल तक अच्छा कार्य किया। राम मंदिर के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी। वे पूरे देश के नेता थे।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कल्याण सिंह ने प्रदेश के लिए काफी काम हुआ है। उन्होंने राम मंदिर में प्रमुख योगदान दिया है। बाबू जी में हम सभी का मार्गदर्शन किया है। उनका हमेशा स्मरण रहेगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बाबूजी ने अपना पूरा जीवन सेवा को समर्पित किया। शिक्षक़ से लेकर राज्यपाल तक अच्छा कार्य किया। राम मंदिर के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी। वे पूरे देश के नेता थे।

    शाहजहांपुर का नाम बदलने की मांग

    पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि शाहजहांपुर का भी नाम बदला जाना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा था कि नाम में क्या रखा है। अगर दिमाग गुलामी का हो तो क्या कहेगा। नाम की महिमा तब समझेगा जो राष्ट्रीय स्वाभिमान रखे। बाबूजी की जयंती पर याद है, 11 साल की उम्र में कल्याण सिंह जी से संपर्क हुआ, उन्होंने मंत्री बनते ही पत्र भेजा। उन्होंने कारसेवकों पर गोली नहीं चलाने का आदेश न देने की बात कही, क्योंकि वे रामभक्त थे।

    कलराज मिश्र ने कल्याण सिंह को यूं किया याद

    पूर्व राज़्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि कल्याण सिंह का नाम आते ही ऐसा लगता है कि वह हमारे पास बैठे हैं। उनसे गहरा सम्बन्ध है। भाजपा गठन के दौरान ही उनके साथ काम किया। 1980 में भाजपा स्थापना के बाद मैं, कल्याण सिंह और स्वर्गीय सूर्यकृष्ण तीनों महामंत्री थे। 1986 में कल्याण सिंह जी को यूपी भाजपा अध्यक्ष बनाना जरूरी माना गया, और मैं महामंत्री बना। पार्टी स्थापना में मैं भी था।

    हर विचार-विमर्श में तय किया गया पंचनिष्ठा राष्ट्रीयता, सर्वपन्थ समभाव, लोकतंत्र, समानता और नैतिक राजनीति। कल्याण सिंह ने कहा, क्यों न कर्मनिष्ठा भी घोषित करें। पांच नारे दिए-गांव, गरीब, किसान, झोपड़ी का इंसान, गरीबों का कल्याण, महिलाओं का सम्मान, नौजवानों का उत्थान। हम दोनों और टीम ने मिलकर लगातार काम किया।

    कल्याण सिंह व्यक्ति नहीं विचार थे: धर्मेंद्र प्रधान

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बाबू जी की पुण्यतिथि पर यहां आए हैं कल्याण सिंह एक व्यक्ति नहीं थे। एक विचार थे। वह आदर्श थे। 2004 में जब बाबू जी लोकसभा में पहुंचा तो बाबू जी भी उस दौरान सदस्य थे। मैं समिति में शामिल था। वे हिंदुत्व, राष्ट्रवाद, किसान हितैषी थे। 90 के दशक में कल्याण सिंह ने स्वराज की स्थपना की। अब उसी काम को योगी जी कर रहे हैं। गुंडा राज खत्म हो रहा है।

    कल्याण सिंह के सपने पूरे हो रहे हैं। राम मंदिर आंदोलन को कोई नहीं भूल सकता है। उन्होंने अपनी कुर्सी छोड़ थी। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था बनाई। उन्होंने राम भक्तों पर गोली नहीं चलवाई। कांग्रेस ने सत्ता में रहते सरकार को हटाया। अब कांग्रेस सवाल उठा रही है? उमा भारती को भी कांग्रेस ने हटाया। गिरफ्तारी की।

    तिरंगा फहराने पर यह कार्रवाई की गई। अब कांग्रेस कहती है कि मोदी सरकार काला कानून लाना चाहती है। अब विपक्ष को डर लग रहा है। क्या केजरीवाल तिरंगा फहराने पर जेल गए थे? क्या राम मंदिर के लिए जेल गए? कल्याण सिंह ने यह किया। वे वंचितों व पिछड़ों के नेता थे।