Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Aligarh News: सात माह की गर्भवती का शव कमरे में मिला, पुलिस के आने से पहले भागे ससुराल वाले

    Updated: Wed, 22 Oct 2025 02:39 PM (IST)

    गंगीरी क्षेत्र के गांव तेहरा में एक गर्भवती महिला का शव कमरे में मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ससुराल वाले फरार हो गए। मृतका तनिष्का शर्मा की शादी इसी वर्ष नबल शर्मा से हुई थी और वह सात माह की गर्भवती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image

    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    संवाद सूत्र,जागरण़ गंगीरी/अलीगढ़। थाना क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी सात माह की गर्भवती महिला का शव कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस से पूर्व ही ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    पुलिस ने फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा


    थाना दादों क्षेत्र के गांव जिरौली निवासी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने अपनी 29 वर्षीय बेटी तनिष्का शर्मा की शादी गंगीरी के गांव तेहरा निवासी नबल शर्मा पुत्र रामबाबू शर्मा के साथ इसी वर्ष दो फरवरी को थी। तनिष्का सात माह की गभर्वती थी। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे तनिष्का का शव कमरे में पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही महिला के ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गये।