Aligarh News: अलीगढ़ के चंडौस में रामबरात पर पथराव; एक व्यक्ति हुआ घायल, गिरफ्तारी की मांग काे लेकर हंगामा
Aligarh Latest News In Hindi हमले से गुस्साए सैकड़ों लोग बरात लेकर थाने पहुंच गए। कुछ देर जाम लगाया। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात तक प्रदर्शन किया। रामलीला कमेटी ने पुख्ता सुरक्षा न मिलने तक मंचन न करने का निर्णय लिया है। डीआइजी डीएम एसएसपी देर रात तक कस्बा में डटे रहे। छह घंटे तक माहाैल तनावपूर्ण बना रहा।

जागरण टीम, चंडौस, अलीगढ़। अलीगढ़ जिले के चंडौस कस्बे के खैर अड्डे पर रविवार को मस्जिद के पास रास्ते के विवाद को लेकर राम बरात पर पथराव कर दिया। आरोप है कि मस्जिद से निकल हमलावर आए। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इससे पूरे कस्बे में तनाव है।
दो पक्षाें में चला आ रहा है विवाद
घटना रविवार देर शाम की है। दोपहर करीब तीन बजे रामलीला मैदान से राम बरात शुरू की गई। दो पक्षों के बीच धार्मिक स्थल को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद की संवेदनशीलता को देखते हुए राम बारात के दौरान प्रशासनिक अधिकारी के अलावा थाना पुलिस व पीएसी जवान भी थे।
ये भी पढ़ेंः Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर की जमीन खाेखली कर रहे चूहे!, रात में बुझाया जा रहा ठाकुरजी के गर्भ गृह का दीपक
मस्जिद के सामने हुआ हमला
राम बरात पिसावा रोड स्थित मस्जिद के सामने पहुंची थी। तभी हमला कर दिया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार ने तहरीर में कहा है कि हमलावर मस्जिद से निकले थे। उनके हाथों में तलवार व लाठी डंडे थे। भीड़ में घुस कर मारपीट की। इससे भगदड़ मच गई। कस्बा का विष्णु शर्मा तलवार लगने से जख्मी हो गया।
एसडीएम गभाना केबी सिंह व सीओ गभाना सुमन कनौजिया, सीओ ट्रैफिक तुरंत ही मौके पर पहुंचे। इसी बीच रामलीला आयोजन से जुड़े लोग रामबरात की सभी झांकियों को लेकर थाने पहुंच गए। कुछ ही देर में सैकड़ों हिंदूवादी लोग एकत्रित हो गए।
थाने पर जमे लोग
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चंडौस-दौरऊ मार्ग पर जाम लगा दिया, जिसे कुछ देर बाद ही अधिकारियों के समझाने पर खोल दिया गया। लेकिन, थाने से नहीं हटे। जयश्री राम के नारे लगाए जा रहे थे। डीआइजी शलभ माथुर, डीएम इंद्रविक्रम सिंह व एसएसपी कलानिधि नैथानी मौके लोगों को समझाने के बाद हंगामा शांत हुआ।
रामबरात पर हमले के विरोध में बाजार बंद, तनाव
रविवार को रास्ते के विवाद के दौरान रामबरात पर पथराव व मारपीट से कस्बे में तनाव है। रामलीला समिति के अध्यक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पुलिस का कहना था कि जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। घटना के विरोध में कस्बे का बाजार बंद है। लोग गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: शरद पूर्णिमा पर मंदिर के दर्शन समय में हुआ बदलाव, दर्शन के लिए आने से पहले जानिए टाइमिंग
मार्ग को लेकर विवाद हुआ है। तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। एक व्यक्ति घायल हुआ है। वीडियो में एक व्यक्ति तलवार के साथ दिख रहा है। पथराव होने के प्रमाण नहीं मिले हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। -एसएसपी कलानिधि नैथानी

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।