टूंडला-हाथरस के बीच 160 KM की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत, कवच प्रणाली के साथ किया सफल ट्रायल
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए रेलवे ने शनिवार को टूंडला-हाथरस के बीच मितावली–मडराक खंड पर वंदेभारत एक्सप्रेस का 160 किमी/घंटा की गति से ट्रायल किया। कवच प्रणाली के तहत यह ट्रायल सफल रहा।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दिल्ली-हावड़ा के बीच ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए रेलवे द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को टूंडला व हाथरस के बीच मितावली–मडराक तक वंदेभारत एक्सप्रेस का 160 किमी प्रति घंटा की गति से ट्रायल किया गया। कवच प्रणाली के तहत किया गया ट्रायल सफल रहा।
लगातार हो रहे ट्रायल
उत्तर-मध्य रेलवे मंडल प्रयागराज द्वारा ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए रेलवे का तकनीकी निरंतर ट्रायल करने में जुटा है। 11 अक्टूबर को भी 160 किमी की गति से ट्रायल किया गया था। दोबारा शनिवार को भी ट्रायल किया गया। टूंडला के मितावली से हाथरस, सासनी व मडराक खंड तक शनिवार को वंदेभारत एक्सप्रेस को 160 किमी की गति से दौड़ाया गया।
करीब 57.23 किलोमीटर तक कवच सुरक्षा प्रणाली के तहत किया गया ट्रायल सफल रहा। प्रधान मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता सतेन्द्र कुमार, मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता विजय मालवीय के निर्देशन में भारतीय रेलवे द्वारा विकसित स्वदेशी आटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी) प्रणाली “कवच” की कार्यक्षमता को उच्च गति संचालन की परिस्थितियों में परखा गया।
20 कोच वाली वंदेभारत ट्रेन 160 किमी प्रति घंटा की गति से चलाई गई। टूंडला के निकट मितावली, बरहन, चमरौला, हाथरस, मडराक के बीच ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल होने पर रेलवे अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।