Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj Weather Forecast: आसमान से बादल छंटे, ठंडी हवा ने कंपकंपाया, सप्ताह भर साफ रहेगा मौसम

    By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 11 Jan 2021 02:45 PM (IST)

    Prayagraj Weather Forecast मौसम विज्ञानियों ने इस सीजन में जो कड़ाके की ठंड का ऐलान किया था अभी तक वह नहीं नजर आ रहा है। इस अजीबोगरीब मौसम से लोगों के ...और पढ़ें

    Hero Image
    मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। फिलहाल इस सप्‍ताह मौसम के साफ रहने के आसार हैं।

    प्रयागराज, जेएनएन। मौसम में दिन प्रतिदिन बदलाव देखने को मिल रहा है। जनवरी के पहले हफ्ते में तो तेज ठंड ने लोगों को परेशान किया। इसके बाद आसमान पर बादलों का डेरा हुआ तो दो-तीन दिन गर्मी का एहसास हुआ। वहीं आसमान से बादल हटे तो ठंडी हवा ने सिहरन भी बढ़ा दी। सोमवार की सुबह ठंड का अधिक असर रहा। वहीं दोपहर में धूप खिली तो राहत मिली। मौसम विज्ञानियों ने इस सप्‍ताह मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौसम से मौसम विज्ञानी भी हैरान

    मौसम विज्ञानियों ने इस सीजन में जो कड़ाके की ठंड का ऐलान किया था, अभी तक वह नहीं नजर आ रहा है। इस अजीबोगरीब मौसम से लोगों के साथ मौसम विज्ञानी भी हैरान हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते  मौसम साफ और शुष्क रहेगा। शीतलहर का यह प्रकोप सूबे के तराई क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। संभव है कि यह इस सर्दी के मौसम की आखिरी शीतलहर होगी।

     

    आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच सकता है

    सोमवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 89 और न्यूनतम 74 मापी गई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

    आइए जानें तापमान बढ़ने का मौसम विज्ञानी क्‍या बताते हैं कारण

    समुद्र विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार प्रो. शैलेंद्र रॉय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ अरब सागर से नमी भी आ रही है। साथ ही राजस्थान के ऊपर प्रेक्षित चक्रवात बना हुआ था। इससे हवा का रुख उत्तर से बदलकर दक्षिणी हो गया है। इस कारण तापमान बढ़ा हुआ है। आगामी दिनों में बारिश की प्रबल संभावना है।