UP News: अमेठी में किशोर की डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम; गोमती नदी में नहाने गया था लोकेश
अमेठी के बाजार शुकुल क्षेत्र में गोमती नदी में नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। रविवार शाम हुई इस घटना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया। मृतक लोकेश संसारपुर गांव का निवासी था। परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बिना ही परिवार को सौंप दिया है।

जागरण संवाददाता, अमेठी। बाजार शुकुल क्षेत्र से निकली गोमती नदी में रविवार को देर शाम नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कराई। परिवारजनों का रो-रो कर जहां बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम फाइल गया है।
क्षेत्र के संसारपुर स्थित गोंडियन का पुरवा गांव निवासी ननकू निषाद का 13 वर्षीय पुत्र लोकेश गांव के बगल से निकली गोमती नदी में नहाने गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे वह नहा रहा था कि अचानक वह गहरे पानी में चला गया जहां वह डूब गया।
इसकी जानकारी जब उसके माता पिता को हुई तो वह दब वहां पहुंच गए और डूबे किशोर की तलाश करने लगे। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई।
दो घंटे तक चली तलाश के बाद किशोर का शव गांव से कुछ दूरी पर मिला। शव को देखते ही परिवार वाले फूट फूट कर रोने लगे। उनका रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की मां शिव मूरता ने पुलिस को दी गई लिखित सूचना में पुत्र के नदी में नहाते समय डूबने से हुई मौत की बात स्वीकार की है।
मृतक के बड़े भाई लवकुश, बहन वीपा व छोटी बहन साक्षी का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि किशोर की नदी में नहाते डूबने से मौत हुई है। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम से मना कर दिया इसलिए शव उन्हें सौंप दिया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।