Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेना के जवान और महिला किसानों से बिना टोकन की जाएगी धान की खरीद, पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन

    Updated: Tue, 04 Nov 2025 07:09 PM (IST)

    अमेठी में सेना के जवानों और महिला किसानों के लिए धान खरीद प्रक्रिया को सरल कर दिया है। अब उन्हें बिना टोकन के धान बेचने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। सरकार का उद्देश्य किसानों को धान बेचने में होने वाली परेशानियों को कम करना है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

    Hero Image

    सेना के जवान और महिला किसानों से बिना टोकन की जाएगी धान खरीद।

    जागरण संवाददाता, अमेठी। जिले में एक नवंबर से 99 क्रय केंद्रों पर धान खरीद प्रारंभ हो गई है, जिसको लेकर जिलाधिकारी संजय चौहान ने मंगलवार को धान क्रय केंद्र अमेठी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वजन मशीन (कांटे) का फीता काटकर धान खरीद का शुभारंभ किया। क्रय केंद्र पर धान बेचने आए ग्राम नैनहा अमेठी के किसान अरुण कुमार सिंह को डीएम ने माला पहनकर स्वागत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों से आहवान करते हुए कहा कि आप लोग अपना धान सरकारी क्रय केंद्रों पर ही बेचें। इसके लिए पहले से ही स्मार्टफोन, जन सेवा केंद्र या साइबर कैफे के माध्यम से खाद एवं रसद विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें, जिससे धान बेचने में किसान को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े।

    उन्होंने बताया कि शासन द्वारा इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य कामन धान 2369 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए का धान 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। बताया कि सेना के जवान तथा महिला किसानों से बिना टोकन के खरीद की जाएगी।

    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी डॉ. हरिश्चंद्र प्रजापति को केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, जिस क्रम में किसानों को टोकन दिया जाए उसी क्रम में उनकी खरीद भी की जाए।

    निर्धारित समय पर भुगतान की कार्रवाई भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा, एसडीएम अमेठी आशीष कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।