Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Amethi News: ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, नीचे दबकर दो श्रमिकों की मौत

Amethi News मध्य प्रदेश के सरेहा थाना मऊगंज जिला रीवा निवासी युधिष्ठिर व छत्तीसगढ़ के बिलासपुर थाना पचपेड़ी जोंधरा निवासी मनीष सुलतानपुर के बंधुआ कला स्थित ईंट भठ्ठे पर श्रमिक का कार्य करते थे। गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब चालक मनीष ट्रैक्टर ट्राली पर ईंट भरकर साथी युधिष्ठिर को लेकर मुंशीगंज में आपूर्ति करने का जा रहे थे।

By Jagran News Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Thu, 25 Apr 2024 05:33 PM (IST)
Hero Image
ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, नीचे दबकर दो श्रमिकों की मौत

 जागरण संवाददाता, अमेठी। दो श्रमिक ट्रैक्टर-ट्राली से ईंट भरकर मुंशीगंज की ओर जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली के सामने अचानक नीलगाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। घटना में दोनों श्रमिकों की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबे दोनों श्रमिकों के शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।

मध्य प्रदेश के सरेहा थाना मऊगंज जिला रीवा निवासी युधिष्ठिर व छत्तीसगढ़ के बिलासपुर थाना पचपेड़ी जोंधरा निवासी मनीष सुलतानपुर के बंधुआ कला स्थित ईंट भठ्ठे पर श्रमिक का कार्य करते थे। गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब चालक मनीष ट्रैक्टर ट्राली पर ईंट भरकर साथी युधिष्ठिर को लेकर मुंशीगंज में आपूर्ति करने का जा रहे थे।

चंदौकी-मुंशीगंज मार्ग पर कनक सिंहपुर स्थित नर्सरी के पास पहुंचे ही थे, कि ट्रैक्टर ट्राली के सामने अचानक नीलगाय आ गया। इससे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। दोनों श्रमिक ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गए। राहगीर व ग्रामीण पर बचाव कार्य में जुट गए। लेकिन सफलता नहीं मिली।

जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्राली व ईंट को हटवाया गया, लेकिन तब तक दोनों श्रमिकों की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी ईंट भठ्ठे पर काम कर रहे मनीष के पिता कन्हैयालाल व युधिष्ठिर के पिता लाला को हुई, तो वह मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक मुंशीगंज एसएन सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।