Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिरदर्द और चक्कर आना... अमरोहा में 3411 किशोरियां निकली एनीमिया की शिकार , अब डॉक्टर ने दी ये सलाह

    Updated: Fri, 21 Nov 2025 06:47 PM (IST)

    अमरोहा में आयरन की कमी और पोषण के अभाव में किशोरियां एनीमिया से ग्रस्त हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अप्रैल से अक्टूबर तक 35251 किशोरियों की जांच में 3411 एनीमिया से पीड़ित पाई गईं, जिनमें हीमोग्लोबिन का स्तर 7 से 11 ग्राम था। चिकित्सकों ने पोषणयुक्त आहार और आयरन लेने की सलाह दी है। एनीमिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी अस्पतालों में आयरन की गोलियां मुफ्त दी जा रही हैं।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। आयरन की कमी और पोषणयुक्त संतुलित आहार न मिलने से किशोरियां एनीमिया की शिकार हो रही है। जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रभावित हो रहा है। सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो एक अप्रैल से अक्टूबर माह तक 35251 किशोरियों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 3411 किशोरियां एनीमिया की शिकार पाई गई। जिनके शरीर में सात से 11 ग्राम हीमोग्लोबिन था। चिकित्सकों ने किशोरियों को पोषण युक्त आहार संग आयरन लेने की सलाह दी है।

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक स्वस्थ्य किशोरी के शरीर में 11 से 14 ग्राम हीमोग्लोबिन होना चाहिए। इसके लिए संतुलित पोषणयुक्त आहार व आयरन की जरूरत होती है। मगर कुछ परिवारों में गरीबी के चलते किशोरियों को संतुलित आहार नहीं मिल पाता है। जिसके चलते वह एनीमिया की शिकार हो रही है। क्योंकि एक अप्रैल से अक्टूबर माह तक जिला अस्पताल समेत समस्त सीएचसी-पीएचसी व आयुष्मान आरोग्य मंदिर व सब सेंटरों पर 10 साल से 19 साल तक की 35251 किशोरियों की जांच कराई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें से 3411 किशोरियां एनीमिया की शिकार पाई गई। जिनके शरीर में महज सात से 11 ग्राम हीमोग्लोबिन पाया गया था। जिनको स्वास्थ्य विभाग ने आयरन देकर संतुलित आहार खाने की सलाह दी। सीएमओ डा. सत्यपाल सिंह ने बताया कि एनीमिया से बचाव के लिए किशोरियां आरयन के साथ संतुलित पोषण युक्त भोजना लेना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी सरकारी अस्पतालों में आयरन की गोलियां मुफ्त दी जाती हैं।

    एनीमिया बीमारी के लक्षण---
    -सिर, छाती में दर्द व चक्कर आना।
    -बार-बार संक्रमण होना।
    -दिल की धड़कन तेज होना।-
    त्वचा का रंग सामान्य से अधिक पीला होना।
    - सांस लेने में तकलीफ होना।

    एनीमिया होने के कारण
    किशोरियों के शरीर में आयरन, बी.12 व पोषण की कमी एनीमिया का कारण बनती है। क्योंकि अस्थि मज्जा को हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की आवश्यकता होती है। पर्याप्त आयरन के बिना, शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के लिए पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं बना पाता है।