Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपावली पर आतिशबाजी की बिक्री के लिए प्रशासन ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट, तहसील मुख्यालय पर लाइसेंस बनने की प्रक्रिया शुरू

    Updated: Wed, 15 Oct 2025 05:02 PM (IST)

    दीपावली त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने आतिशबाजी की दुकानों के लिए स्थानों के चयन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में सर्किल के थानों में पुलिस से पत्राचार किया गया है। जिसमें संभावित स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की रिपोर्ट मांगी गई है।

    Hero Image

    संवाद सूत्र, मंडी धनौरा। दीपावली त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने आतिशबाजी की दुकानों के लिए स्थानों के चयन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में सर्किल के थानों में पुलिस से पत्राचार किया गया है। जिसमें संभावित स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की रिपोर्ट मांगी गई है।

    20 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार है। त्योहार पर लोग आतिशबाजी छोड़कर खुशी मनाते हैं। आतिशबाजी की बिक्री सुरक्षित स्थानों पर कराई जाती है, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। तहसील प्रशासन ने मंडी धनौरा,बछरायूं के रामलीला मैदान व गजरौला में रमाबाई डिग्री कॉलेज के मैदान में आतिशबाजी की बिक्री होने पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीते वर्षों में बछरायूं के रामलीला मैदान में आतिशबाजी बिक्री के दौरान अचानक आग लग गई थी, जिससे गंभीर नुकसान हुआ था। इस घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार बछरायूं के रामलीला मैदान में सुरक्षा कारणों से दुकानों की अनुमति नहीं देने की संभावना है। उधर, आतिशबाजी लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इच्छुक व्यापारी तहसील कार्यालय पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज जमा करने लगे हैं। प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही लाइसेंस बनवाएं।