Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमरोहा में बाढ़ से गन्ना को भारी नुकसान... वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 02:55 PM (IST)

    बाढ़ से गन्ना किसानों को भारी नुकसान हुआ है। गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। वैज्ञानिकों की टीम ने त्रिवेणी शुगर मिल के अधिकारियों के साथ गंगा क्षेत्र का दौरा किया और फसल का निरीक्षण किया। किसानों को फसल से पानी निकालने और कीटों से बचाने के लिए स्प्रे करने की सलाह दी गई है।

    Hero Image
    गन्ना की फसल के बारे में जानकारी देते वैज्ञानिक।

    संस, जागरण, हसनपुर/अमरोहा। बाढ़ प्रभावित गन्ना किसानों के लिए गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। अपर मुख्य सचिव लखनऊ के निर्देश पर उप गन्ना आयुक्त मुरादाबाद के द्वारा बाढ़ के पानी में डूबी गन्ने की फसल की जांच के लिए टीम गठित की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिसमें गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के वैज्ञानिक डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह एवं डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर के गन्ना अधिकारियों के साथ गंगा क्षेत्र का दौरा करके कीट व्याधियों एवं बाढ़ के पानी से फसल में हुए नुकसान को दिखा।

    हसनपुर में गंगा क्षेत्र में 4200 हेक्टेयर गन्ने की फसल पानी में डूबी

    उन्होंने किसानों से बात कर कहा कि सबसे पहले गन्ने की फसल से जल निकासी का यथासंभव प्रयास करें। इसके बाद फसल को जमीन पर गिरने से रोकने के लिए गन्ने की बंधाई तत्काल की जाए। फसल को कीटों एवं रोगों से बचाने के लिए कार्बाइंडाजिम एवं कापर आक्सिक्लोराइड का दो ग्राम प्रति लीटर का घोल बनाकर स्प्रे करें। जल विलय उर्वरक एनपीके 19:19:19 का स्प्रे दो किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से करें।

    गंगा का खादर क्षेत्र गन्ने के शानदार उत्पादन के लिए है फैमस

    हसनपुर तहसील के गंगा का खादर क्षेत्र गन्ने के शानदार उत्पादन के लिए दूर तक प्रसिद्ध है। यह तराई का क्षेत्र होने के चलते कम सिंचाई और कम लागत पर गन्ने का बंपर उत्पादन होता है। त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार यहां करीब 4200 हेक्टेयर से अधिक गंगा क्षेत्र की भूमि में गन्ने की फसल पानी में डूब गई थी।

    वैज्ञानिकों ने इन गांव का दौरा कर देखी गन्ने की फसल

    हसनपुर : गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के वैज्ञानिकों की टीम ने बुधवार को हसनपुर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा किया था। टीम जल्लोपुर, नानई, शाहबाजपुर गुर्जर, देहरी गुर्जर, सिरसा गुर्जर, मेहरपुर, जयतौली, शकरगढ़ी, गंगवार, पिपलौती कला आदि गांव पहुंची थी।

    चीनी मिल के गन्ना अधिकारियों के साथ गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के वैज्ञानिकों की टीम ने गंगा के बाढ़ से प्रभावित हुई गन्ने की फसल का निरीक्षण करके कीट व्याधियों एवं बाढ़ से फसल में हुए नुकसान के उपाय किसानों को बताए हैं। किसानों को वैज्ञानिकों की बात पर अमल करना चाहिए। - अमोद कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष शुगर त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर खादर।

    ये भी पढ़ेंः UP Politics: कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी पर चलेगा देशद्रोह का मुकदमा, लॉकडाउन में सीएम पर की थी टिप्पणी