Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amroha Accident: टाटा मैजिक ने मां-बेटी को कुचला, बच्ची की मौत; गजरौला-हसनपुर मार्ग पर हादसा

    Updated: Sun, 09 Nov 2025 10:11 AM (IST)

    गजरौला-हसनपुर मार्ग पर एक टाटा मैजिक ने सड़क किनारे खड़ी मां और बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बेटी की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई, जबकि मां का इलाज चल रहा है। पुलिस ने टाटा मैजिक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। यह घटना हसनपुर के पास हुई, जहां समीना नाम की महिला अपनी बेटी के साथ सवारी का इंतजार कर रही थी।

    Hero Image

    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    राशिद चौधरी, जागरण हसनपुर। गजरौला हसनपुर मार्ग पर शनिवार शाम सड़क किनारे सवारी के इंतजार में खड़ी मां और मासूम बेटी को टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां बेटी की मृत्यु हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    गजरौला हसनपुर मार्ग पर मनौटा पुल के नजदीक हुआ हादसा

     

    रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा निवासी समीना अपने मायके हसनपुर कोतवाली के गांव मनौटा आई हुई थी। शनिवार को किसी काम से हसनपुर आई थी। शाम के समय हसनपुर से वापस लौटते हुए बाइक में तेल खत्म हो गया था। वह अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी जुनेरा के साथ सड़क किनारे खड़ी थी। इस दौरान हसनपुर से गजरौला की ओर जा रही टाटा मैजिक के अनियंत्रित होने से मां बेटी चपेट में आ गई। जिसमें मां बेटी दोनों घायल हो गई।

     

    पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भेजा, रास्ते में तोड़ा दम

     

    नर्सरी पर काम कर रहे लोगों ने चौकी पर फोन कर दिया। पुलिस ने चालक समेत टाटा मैजिक को पकड़ लिया। स्वजन घायलों को हसनपुर निजी अस्पताल ले आए। चिकित्सक ने बच्ची की हालत नाजुक देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। जबकि, समीना का हसनपुर एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में बच्ची की मृत्यु हुई है और मां घायल है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।