Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा-कानपुर हाईवे पर हादसा, तेज रफ्तार कंटेंनर ने स्कूटी सवार वृद्ध दंपती को कुचला

    Updated: Wed, 26 Nov 2025 05:20 PM (IST)

    औरैया में इटावा-कानपुर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार वृद्ध दंपती की मौत हो गई। तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और कंटेनर चालक की तलाश जारी है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, औरैया। साढ़ू के घर शादी में स्कूटी से जा रहे बाइक सवार वृद्ध दंपती को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के इटावा-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिससे दंपती सड़क पर गिर गए। कंटेनर उन्हें रौंदते हुए निकल गया। जिससे दोनों का सिर व शरीर का आधे से ज्यादा हिस्सा क्षतिग्रस्तहो गया। हेलमेट चकनाचूर हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    हादसा बुधवार दोपहर 2.30 बजे इंडियन आयल चौकी से 200 मीटर दूर जनेतपुर गांव के पास हुआ। सीओ सदर अशोक कुमार ने बताया कि दंपती जालौन जनपद निवासी है। जो कि कानपुर देहात के सट्टी क्षेत्र में रह रहे साढ़ू के घर जा रहे थे।कंटेनर का पता लगाया जा रहा है।


    जालौन जनपद के गोहान थाना क्षेत्र दादरपुर गांव निवासी करीब 60 वर्षीय ललन सिंह स्कूटी से पत्नी रेशमा देवी के साथ कानपुर देहात अपने साढ़ू के घर जा रहे थे। इटावा-कानपुर हाईवे से वह निकल रहे थे। इंडियन आयल चौकी से कुछ दूर निकले ही थे कि पीछे से कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी।जिससे दंपती अनियंत्रित होकर हाईवे की लेन पर ही गिर गए। कंटेनर दोनों को कुचलते हुए निकल गया। हादसा देख लोगों की भीड़ निकल गई।

     

    यूपी- 112 को सूचना दी गई। कुछ देर में पुलिस पहुंची। इंडियन आयल चौकी व सदर कोतवाली से भी टीम पहुंच गई। शव के चीथड़ों को समेटा गया। इसके बाद शिनाख्त के लिए वृद्ध के कुर्तों की तलाशी ली गई। स्कूटी के पेपर जांचे गए। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों से पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी की। कुछ लोगों ने बताया कि कंटेनर 100 किमी प्रति घंटे से अधिक गति से था। जबकि आबादी वाले क्षेत्र में गति सीमा 40 से 50 किमी प्रति घंटा निर्धारित है। हो सकता है कि कंटेनर का चालक नशे में हो।

     

    सीओ सदर का कहना है कि दंपती की शिनाख्त होने पर उनके स्वजन को सूचना दे दी गई है। उधर, हादसे की जानकारी पर जालौन व कानपुर देहात से लोग शाम करीब साढ़े चार बजे सदर कोतवाली पहुंचे थे।