चारपाई पर सो रहे मासूम के ऊपर लेट गए बच्चे, चली गई जान, परिवार में छाया मातम
औरैया के बिधूना में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं जब एक डेढ़ महीने के बच्चे की चारपाई पर सोते समय दूसरे बच्चों के लेट जाने से दबकर मौत हो गई। परिवार दीपावली मनाने में व्यस्त था और मां बच्चे के बगल में सो गई थी। सुबह होने पर बच्चे को मृत पाया गया, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जागरण संवाददाता, औरैया। बिधूना के रामपुर में दीपावली की खुशियां तब मातम में बदल गईं, जब घर में चारपाई पर सो रहे डेढ़ माह के मासूम के ऊपर खेल-खेल में दूसरे बच्चे लेट गए व उसकी दबकर मौत हो गई। देर शाम मासूम को उसकी मां ने चारपाई पर सुला दिया था व घर के सदस्य दीपावली का त्योहार मनाने में व्यस्त थे।
मां अपने काम निपटाकर बच्चे के पास ही लेटी रही, लेकिन उसे भी मंगलवार तड़के पता चल सका। रामपुर निवासी सुमेर सिंह किसान हैं। उनका डेढ़ माह का मासूम घर में चारपाई पर सोमवार की देर शाम सो रहा था। इस दौरान स्वजन दीपावली का त्योहार मनाने में व्यस्त थे। तभी घर के अन्य बच्चे जाकर उसी चारपाई पर लेट गए, जिससे मासूम दब गया।
मां पूजा करने के बाद अन्य काम निपटाकार पहुंची और उसके बगल में जाकर सो गई। मंगलवार तड़के मां की नींद खुली तो देखा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में स्वजन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पिता ने बताया कि बेटे की दबकर मृत्यु हो गई। उसकी मां व स्वजन यही सोच रहे थे कि वह गहरी नींद में सो रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।