चौकी में पुलिस से पीने के लिए मांगा पानी, फिर महिला ने निगल लिया जहरीला पदार्थ.... प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला
औरैया में एक महिला ने पुलिस चौकी में पानी मांगा और फिर जहरीला पदार्थ निगल लिया। यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है। महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

संवाद सहयोगी, जागरण, बिधूना (औरैया)। कुदरकोट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार को रुरुगंज चौकी में पुलिस से पानी पीने के लिए मांगा। जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गई। जहां मौजूद डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सैफई स्थित आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया।
एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला की कई वर्ष पूर्व उसके स्वजन ने शादी कराई गई थी। कुछ समय बाद महिला ने अपने पति छोड़ दिया था। कुछ वर्ष पूर्व क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चलने लगा। महिला ने उस युवक पर शादी करने का झांसा देकर उसके इटावा में दो वर्ष पूर्व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। बताया कि उस मामले में इटावा पुलिस द्वारा जांच भी की गई।
महिला का आरोप है कि युवक का पुलिस में चयन होने के बाद उसने शादी करने से इंकार कर दूरियां बना लीं। जिसको लेकर वह उसके घर भी गई लेकिन स्वजन ने उसकी बातों की अनसुनी कर दी गई। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की थी। महिला मंगलवार को थाने में जानकारी लेने पहुंचे थी। इसी दौरान उसने पीने के पानी मांगा। तो पुलिस कर्मी ने उसे पानी की बोतल दे दिया। तभी बैग से जहरीला पदार्थ निकालकर पानी के साथ पी लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ी तो पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूलने लगे।
पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने महिला को गंभीर हालत में सैफई स्थित आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया। महिला विवाहित है और पति व बच्चे से अलग रहती है। सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। महिला द्वारा युवक के विरुद्ध जबरन मुकदमा दर्ज कराने के लिए ऐसा किया गया है।
यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालयों के वोकेशनल कोर्स में शामिल होगा साइबर सिक्योरिटी, सीएसजेएमयू कानपुर करेगा नेतृत्व
यह भी पढ़ें- कानपुर में घरेलू कलह बनी बुजुर्ग की मौत की वजह, बहू-बेटे का विवाद में थाने पहुंचा था पिता
यह भी पढ़ें- Delhi Blast में आपका भी नाम......आप डिजिटल अरेस्ट! ऐसी काल आए तो हो जाएं सतर्क, ये एनआईए न एटीएस

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।