Deepotsav 2025: अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड टूटा, इस वर्ष संख्या 23 करोड़ पार
Record Tourist footfall in Ayodhya this year: अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इनमें भारतीय पर्यटक तो अच्छी खासी संख्या में हैं ही विदेशियों की रुचि भी प्रभु श्रीराम की नगरी में बढ़ गई है। घरेलू पर्यटकों की संख्या एक बड़ा हिस्सा है, वहीं भगवान श्री राम की पवित्र नगरी में विदेशी पर्यटकों की रुचि भी बढ़ी है।
-1760864375122.webp)
अयोध्या में भव्य दीपोत्सव पर निकाली गई शोभा यात्रा
जागरण संवाददाता, अयोध्या: योगी आदित्यनाथ सरकार के रामनगरी का कायाकल्प करने के कारण यहां की भव्यता और बढ़ गई है। भव्य राम मंदिर के निर्माण के साथ पिछले आठ वर्ष से आयोजित हो रहे दीपोत्सव ने देश-विदेश में अयोध्या का आकर्षण बढ़ा दिया है। अयोध्या के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के बाद रात करीब 8.30 बजे से राम की पैड़ी पर लेजर शो, लाइट एंड साउंड शो और ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा।
अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इनमें भारतीय पर्यटक तो अच्छी खासी संख्या में हैं ही विदेशियों की रुचि भी प्रभु श्रीराम की नगरी में बढ़ गई है। घरेलू पर्यटकों की संख्या एक बड़ा हिस्सा है, वहीं भगवान श्री राम की पवित्र नगरी में विदेशी पर्यटकों की रुचि भी बढ़ी है। धार्मिक नगरी अयोध्या अधिक से अधिक पर्यटकों के स्वागत की तैयारी कर रही है। दीपोत्सव ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अयोध्या की लोकप्रियता बढ़ा दी है। दीपोत्सव के कारण अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस पवित्र नगरी में विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि देखी गई है। राम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या की नई वैश्विक प्रमुखता को दर्शाती है।
हर वर्ष बढ़ती जा रही पर्यटकों की संख्या
अयोध्या में 2017 से दीपोत्सव प्रारंभ हुआ। इस वर्ष यहां 1,78,32,717 भारतीय एवं 25,141 विदेशी पर्यटक पहुंचे। वर्ष 2017 में कुल 1,78,57,858 श्रद्धालुओं ने रामनगरी में दर्शन-पूजन किया। दीपोत्सव के दूसरे वर्ष 2018 में 1,95,34,824 भारतीय व 28,335 विदेशी नागरिकों ने रामनगरी में दर्शन किया। कुल मिलाकर 1,95,63,159 लोगों ने वर्ष 2018 में अयोध्या में दर्शन-पूजन किया। वर्ष 2019 में 2,04,63,403 भारतीय एवं 38,321 विदेशी मिलाकर कुल 2,04,91,724 श्रद्धालुओं ने अयोध्या में दर्शन किया। 2020 में कोरोना के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी देखने को मिली। इस वर्ष भी 61,93,537 भारतीय एवं 2,611 विदेशी मिलाकर कुल 61,96,148 सैलानी अयोध्या पहुंचे। वर्ष 2021 में 1,57,43,359 भारतीय एवं 31 विदेशी पर्यटकों ने अयोध्या में दर्शन पूजन किया। 2021 में कुल 1,57,43,390 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए आए। वर्ष 2022 में 2,39,09,014 भारतीय एवं 1465 विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे। कुल 2,39,10,479 पर्यटक अयोध्या दर्शन के लिए यहां पहुंचे। वर्ष 2023 में भारतीय 5,75,62,428 और 8468 विदेशी सहित कुल 5,75,70,896 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए पहुंचे। 2024 में 16,43,93,474 भारतीय और 26048 विदेशी श्रद्धालुओं सहित कुल 16,44,19,522 लोगों ने अयोध्या दर्शन किए। 2025 में जनवरी से जून तक 23,81,64,744 भारतीय और 49,993 विदेशी समेत कुल 23,82,14,737 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए पहुंचे।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से बढ़े रोजगार के अवसर
अयोध्या में देश ही नहीं विदेश से भी आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से अयोध्या में रोजगार में भी तेजी से वृद्धि होने लगी है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार तेजी से अयोध्या का विकास करने में लगी है। शानदार फोर लेन व सिक्स लेन सड़कों से अयोध्या जुड़ रही है। विश्वस्तरीय हवाई अड्डा व रेलवे स्टेशन के अलावा तमाम अन्य सुविधाएं विकसित होने से अयोध्या पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की हिंदी में एक्स पर पोस्ट
मुख्यमंत्री कार्यालय ने हिंदी में एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अयोध्या भव्य और दिव्य दीपोत्सव -2025 के लिए तैयार है। एक बयान में कहा गया है कि डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और अयोध्या जिला प्रशासन के बीच सहयोग के बाद, दीपोत्सव 2025 को एक ऐतिहासिक आयोजन बनाने की तैयारी पूरी हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 33,000 स्वयंसेवक इस आयोजन में अहम भूमिका निभाएंगे और 26 लाख से ज़्यादा दीये जलाकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।