Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Railways: भारतीय रेलवे आरंभ करेगा अंतरराष्ट्रीय सेवा,अब रेल नेटवर्क से दो राष्ट्रों को जोड़ने की तैयारी

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 04:15 PM (IST)

    Indian Railways International Network रेल सेवा दो देशों के बीच की है इसे लेकर सुरक्षा व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श का दौर चल रहा है। इसी कारण अभी रेलवे बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है लेकिन सितंबर मध्य तक इस संबंध में निर्णय को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

    Hero Image
    रामनगरी से जनकपुर तक ट्रेन दौड़ाने की तैयारी

    रविप्रकाश श्रीवास्तव, जागरण, अयोध्या : रामनगरी को रेलवे के नेटवर्क से देश के कोने-कोने से जोड़ने के बाद अब विदेश से जोड़ने की रूपरेखा बनाई जा रही है। रेलवे बोर्ड रामनगरी अयोध्या से पहली अंतरराष्ट्रीय रेल सेवा के आरंभ पर जल्द निर्णय ले सकता है। अभी तक यहां से ट्रेन सेवा को राज्यों से जोड़ा गया है, अब दूसरे राष्ट्र से अयोध्या को जोड़ा जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय रेल सेवा अयोध्या को नेपाल से जोड़ेगी। भगवान राम की जन्मभूमि से माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर को जोड़ने के लिए ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन अयोध्या और नेपाल के बीच जैविक सांस्कृतिक संबंधों की भी नई परिभाषा गढ़ेगी। पर्यटन को भी इससे बढ़ावा मिलेगा। इसकी पुष्टि रेलवे के एक उच्चाधिकारी ने की है।

    सुरक्षा व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श

    उन्होंने बताया कि रेल सेवा दो देशों के बीच की है, इसे लेकर सुरक्षा व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श का दौर चल रहा है। इसी कारण अभी रेलवे बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन सितंबर मध्य तक इस संबंध में निर्णय को अंतिम रूप दिया जा सकता है।

    अयोध्या से जनकपुर के बीच सीधी रेल सेवा

    रेलवे अयोध्या से जनकपुर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसी माह में इस रेल सेवा के आरंभ होने की संभावना स्थानीय रेल अधिकारी भी व्यक्त कर रहे हैं। इस रेल सेवा के संचालन से जुड़ी अंदरूनी तैयारी होने लगी है। ट्रेन को अभी अयोध्या कैंट से संचालित करने की योजना है, जो मनकापुर, गोरखपुर, जयनगर होते हुए जनकपुर तक जाएगी।

    दोनों देशों के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    अयोध्या से देश की यह पहली रेल सेवा होगी, जो किसी दूसरे देश तक जाएगी। ट्रेन की शुरूआत से न सिर्फ दोनों देशों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि अयोध्या और जनकपुर के रिश्तों को भी नई पहचान मिलेगी। अभी वर्तमान में अमृतसर से जयनगर के लिए संचालित ट्रेन अयोध्या से होकर गुजरती है, जो सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को यहां पहुंचती है।

    एक स्थानीय रेल अधिकारी ने बताया कि ट्रेन का नोटिफिकेशन मिलने के बाद ही मार्ग के बारे में स्पष्ट जानकारी मिलेगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन निगम ने अयोध्या से नेपाल तक बस का संचालन प्रारंभ किया था।