Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राम मंदिर ध्वजारोहण के बाद 26 नवंबर को मंगला आरती के बाद से शुरू होगा रामलला का दर्शन

    Updated: Fri, 21 Nov 2025 05:35 PM (IST)

    राम मंदिर में ध्वजारोहण के बाद 26 नवंबर से रामलला के दर्शन शुरू हो जाएंगे। मंगला आरती के बाद श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन भक्तों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर रहा है, जिससे दर्शन सुलभ और शांतिपूर्ण हो सके।

    Hero Image

    26 नवंबर को मंगला आरती के बाद से शुरू होगा रामलला का दर्शन।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण के बाद भक्तों के रामलला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आने की संभावना है। इसके दृष्टिगत श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र योजना बना रहा है। पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को व्यवस्था से इसको अवगत कराया। अब इसे जमीन पर उतारने की तैयारी हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    25 नवंबर को राम मंदिर पर ध्वजारोहण होगा। 26 नवंबर को श्रृंगार आरती के बाद ही दर्शन शुरू होगा। ट्रस्ट ने इस रणनीति से जिला प्रशासन को भी अवगत करा दिया है। यह निर्णय भक्तों की भीड़ आने की संभावना के दृष्टिगत किया गया है।

    अब तक रामलला का दर्शन श्रृंगार आरती के बाद लगभग छह बजे सुबह से शुरू होता है। ध्वजारोहण के दूसरे दिन भोर में लगभग चार बजे दर्शन शुरू होगा। ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि आरती के तुरंत बाद रामलला का दर्शन शुरू करा दिया जाएगा।

    ऐसे भक्त बड़ी संख्या में हैं, जो उत्सव में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें आमंत्रण नहीं मिला है। ऐसे भक्तों के लिए यह व्यवस्था की गई है। 25 नवंबर को आम श्रद्धालु रामलला का दर्शन नहीं कर सकेंगे।